You are currently viewing Sinus को ठीक करने के घरेलू उपाय
Sinus को ठीक करने के घरेलू उपाय

Sinus को ठीक करने के घरेलू उपाय

सायनस एक नाक से संबंधित बीमारी है, ये  बीमारी एलर्जी के कारण हो सकती है, और हमारे गलत खान-पान के कारण भी हो सकती है। इस बीमारी में नाक से सही ढंग से सांस नहीं आती कई बार सिर में दर्द होने लगता है और आँखों में दर्द और सूंघने  की शक्ति कम हो जाती है। ‘इस बीमारी से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. स्टीम  लेने से – साइनस की समस्या  में रोज  स्टीम लेने से बहुत लाभ होता है, इसके लिए गर्म पानी में कुछ बूंदें पिपरमेंट  की डालने से सूजन कम होती है और सायनस से आराम मिलता है। 
  2. हल्दी  वाला दूध –  रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए, इससे साइनस की समस्या से राहत मिलती है। 
  3. सेब का सिरका – इसके लिए  सेब के  सिरके को एक कप गर्म पानी में डाल कर इस का सेवन करना चाहिए ये  एक प्राकृतिक उपचार के तौर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें नींबू और शहद भी मिला कर भी सेवन करने से साइनस से राहत मिलती है। 
  4. निम्बू के सेवन से – इसके लिए हमें  एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिला कर सेवन करना चाहिए। इसे रोज सुबह   दो से तीन हफ्ते तक पीने से आराम मिलता है। नींबू में साइनस के दर्द को दूर करने और सूजन को कम करने की क्षमता होती है और इससे आराम से  सांस लेने में मदद मिलती है। 
  5. लहसुन और प्याज का सेवन – प्याज और लहसुन साइनस की समस्या में  एक  जड़ी-बूटी का काम करता है। इसे हमें अपने भोजन में शामिल करना चाहिए  इसके सेवन से  शरीर में बनने वाले बलगम को खत्म होती है  और ये  बलगम को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। प्याज में मौजूद सल्फर सर्दी, खांसी और साइनस के संक्रमण के लिए एंटी बैक्टीरियल का काम करता है। प्याज को काटते समय जो महक आती है उससे भी साइनस में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा लहसुन और प्याज  को पानी में उबालकर भाप लेने से  साइनस के दर्द से आपको और दर्द वाले जगह  पर सिकाई करने से भी दर्द से राहत मिलती है।
  6. तुलसी और अदरक – इसके लिए दस से पंद्रह तुलसी के पत्ते, एक टुकड़ा अदरक और दस से पंद्रह  पुदीने के पत्तों को पीसकर एक गिलास पानी में उबाल लेना चाहिए, जब पानी उबालकर आधा रह जाए तो उसे छान  कर उसमें  शहद मिलाकर पीना चाहिए इसे पूरे दिन में दो बार सुबह और शाम पीने से साइनस की समस्या से राहत मिलती  है।
  7. काली मिर्च – इसके लिए काली मिर्च को एक कटोरे सूप में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर  धीरे-धीरे पीना चाहिए, इसका सेवन हफ्तों में दो-तीन बार करने से साइनस की बीमारी को दूर किया जा सकता है। काली मिर्च के सेवन से साइनस की सूजन कम हो जाती है और साइनस की समस्या दूर होने लगती है।
  8. टी ट्री ऑयल – टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते है, जो कि साइनस के सिरदर्द को जड़ से खत्म करता है। टी ट्री ऑयल की तीन से पाँच बूंद को गरम पानी में डालकर उस पानी की भाप लेने से सायनस से  जल्दी राहत मिलती है। 
  9. दालचीनी के सेवन से –  इसके लिए  एक गिलास गरम पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से साइनस के दर्द और सूजन से राहत मिलती है, इसे  दिन में एक बार जरूर पीना चाहिए।  इसका सेवन करने से साइनस की समस्या से जल्दी छुटकारा मिल जाता है। 
  10. अधिक मात्रा में पानी का सेवन – इसके लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि शरीर में पानी  की कमी के कारण कई शारीरिक बीमारियों हो  सकती है, पानी पीने से  शरीर के विषैले तत्वों को मल-मूत्र के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है, जिसके कारण साइनस की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  11. गर्म सूप पीने से – गर्म सूप पीने से कंजेशन को कम करने में मदद करता  है। इसलिए हमें गर्म-गर्म सुप में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर पीना चाहिए, इससे सायनस की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  12. योग करने से – नियमित रूप से योग करने से सायनस की बीमारी को दूर किया जा सकता है, ब्रीदिंग एक्‍सर्साइज से बहुत लाभ मिलता है, इसके आलावा जल निति करने से और कपालभांति प्राणायाम करने से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। 
  13. पौष्टिक और संतुलित आहार – हमेशा पौष्टिक और संतुलित आहार करना चाहिए ,इसके लिए खजूर, किशमिश, सेब, सोंठ, अजवाइन, हींग, लहसुन, लौकी, कद्दू, मूंग के अलावा ताजा सब्जियों के  सूप का सेवन करना चाहिए और रोज सुबह खाने से पहले या खाने के बाद रोज एक आंवला खाना चाहिए। इसके अलावा  शिमला मिर्च, लहसुन, प्याज और हॉर्सरेडिश को अपने सूप और आहार में शामिल करना चाहिए इसके सेवन से साइनस की बीमारी को दूर किया जा सकता है। 
  14. जैतून का तेल – संक्रमण के दौरान हमें सीमित मात्रा में खाना  खाना चाहिए, अपने आहार में साबुत अनाज, फलियां, दालें, हल्की पकी सब्जियां, सूप और शीतलन की प्रक्रिया से बने तेल (जैतून का तेल) का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से साइनस का दर्द और सूजन कम होती है और ये बीमारी भी ठीक हो जाती है। 

तो हम कह सकते है घरेलू उपायों की मदद से हम साइनस की समस्या को दूर कर सकते है।  इसके अलावा हमें अपने खान-पान का और नियमित रूप से योग करने से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply