You are currently viewing Low Blood Pressure की समस्या को दूर करने के उपाय

Low Blood Pressure की समस्या को दूर करने के उपाय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम अपना ध्यान नहीं रख पाते, जिसके कारण कई बार हमे कमजोरी सी महसूस होती है, अधिक नींद आने लगती है सारा दिन आलसीपन सा रहता है, ये सारे लक्षण लो ब्लड प्रेशर की निशानी होते है, कई बार हम इसे अनदेखा कर देते है जोकि बाद में बड़ी प्रॉब्लम बन जाती है। इस लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय  इस प्रकार हैं –

  1. नमक के इस्तेमाल से – इसके लिए पानी में नमक मिलाकर पीने से  लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता है, नमक में सोडियम होता है और यह ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा पानी का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। 
  2. नींबू का रस का सेवन – लो बीपी में निम्बू के रस का सेवन करने से बहुत फायदा होता  है, इसके लिए  लेमन जूस में हल्का सा नमक और चीनी मिलाकर पीने से इस समस्या से बचा जा सकता है।  
  3. कॉफी का सेवन – लो बीपी में  कॉफी के सेवन से आराम मिलता है इसके लिए 1 कप स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।  रोजाना सुबह एक कप कॉफी पीने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। 
  4. किशमिश के सेवन से – लो ब्लड प्रेशर की समस्या में किशमिश के सेवन से बहुत लाभ होता है, इसके लिए  रात में किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट इसे खाने से लो बीपी  की समस्या दूर होती है। 
  5. चुकंदर के सेवन से – लो बीपी की समस्या में हर दिन कम से कम 2 बार कच्चे चुकंदर का 1 कप जूस पीना चाहिए। 
  6. बादाम के सेवन से – बादाम के सेवन से लो बीपी की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके लिए बादाम  का पेस्ट बनाकर उसे हल्के गर्म दूध के साथ पीने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो जाती है। 
  7. तुलसी का सेवन – लो बीपी की समस्या में तुलसी के सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा  एक चम्मच शहद के साथ तुलसी रस का  खाली पेट सेवन करना चाहिए। 

तो हम इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से लो बीपी की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके साथ-साथ जरूरी पोषक तत्वों का भी सेवन करना चाहिए, और नियमित रूप से ताज़े फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply