You are currently viewing Leucoderma (सफेद दाग)की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

Leucoderma (सफेद दाग)की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार उल्टा-सीधा खा लेने से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है, सफेद दाग की समस्या भी उन बिमारियों में से एक बीमारी है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का कुछ हिस्सा सफेद रंग का हो जाता है और यह धूप में जलता है और इस बीमारी से हमारे  शरीर का  इम्यूनिटी सिस्टम भी  कमजोर हो जाता है।

स्किन में सफेद दाग होने वाली बीमारी को ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। ल्यूकोडर्मा संक्रमण की बीमारी है, अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाता है और धीरे-धीरे पूरे शरीर को ये अपना शिकार बना लेता है।

इस बीमारी के होने के कई कारण जैसे कि अनुवांशिकता, स्किन इंफेक्शन, पराबैंगनी (यूवी रेज) किरणों का प्रभाव, शरीर में विटामिन बी की कमी या स्ट्रेस आदि। इस बीमारी को कुछ घरेलू उपायों कि मदद से दूर कर सकते है, ये उपाय इस प्रकार है –

  1. तांबा के इस्तेमाल से – वैसे तो तांबे का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी  होता है। इसके लिए तांबा के बर्तन में रखे पानी को पीने से न सिर्फ पाचन समस्या ठीक होती है बल्कि इसके सेवन से स्किन भी साफ व सुंदर होती है। ताम्बे के बर्तन में पानी पीने से सफेद दाग कि बीमारी को ठीक किया जा सकता है। 
  2. नीम कि पत्तिओं के इस्तेमाल से – इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर छाछ के साथ मिलाकर लेप बनाकर प्रभावित त्वचा पर लगाने से सफेद दाग कि समस्या दूर होती है। इसके अलावा चाहें तो नीम का लेप लगाने की जगह इस पर नीम के  तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से सफेद दाग की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  3. नारियल तेल के इस्तेमाल से – नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन की बीमारियां को दूर किया जा सकता है, इसके इस्तेमाल से स्किन के हर तरह के इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है। नारियल के  तेल को  सफेद दाग वाली  त्वचा पर मसाज करने से धीरे- धीरे त्वचा के सफेद दाग दूर हो जाती है।
  4. अदरक के सेवन से – अदरक का सेवन करने से  हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और इसके सेवन से शरीर व त्वचा पर बने सफेद दाग भी खत्म हो जाते  हैं।
  5. हल्दी के इस्तेमाल से – इसके लिए 1 कप सरसों के तेल में  चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे  सफेद दाग वाली जगहों पर लगाने से आराम मिलता है और सफेद दाग कि समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  6. मूली के इस्तेमाल से – इसके लिए 30 से 35 ग्राम मूली के बीज को पीसकर पाउडर बनाकर उसमे  दो छोटी चम्मच विनेगर मिलालें  और फिर  इस पेस्ट को प्रभावित जगहों पर लगाने से  इससे सफेद दाग से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  7. लाल मिट्टी के इस्तेमाल से – लाल मिट्टी के इस्तेमाल से भी ल्यूकोडर्मा को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए लाल  मिट्टी को लहसुन के रस में समान मात्रा में मिला कर दिन में एक बार सफेद दाग वाले हिस्से में लगाने से सफेद दाग कि समस्या दूर होती है। इस मिट्टी में मिनरल तांबा पाया जाता है जो स्किन की पिगमेंटेशन को वापस लाने में मदद करता है।  
  8.  सेब का सिरका – इसके लिए सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके प्रभावित त्वचा पर लगाने से सफेद दाग कि समस्या से बचा जा सकता है और इसके अलावा 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से बहुत लाभ होता है।  

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से सफेद दाग की समस्या को दूर किया जा सकता है इसके अलावा हमें अपने खाने-पीने का भी पूरा ध्यान देना चाहिए, हमें नियमित रूप से संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply