You are currently viewing Flatulence (पेट फूलना) को ठीक करने के घरेलू उपाय
Flatulence (पेट फूलना ) को ठीक करने के घरेलू उपाय

Flatulence (पेट फूलना) को ठीक करने के घरेलू उपाय

आजकल लोगों के गलत खान-पान के दंग के कारण Flatulence की समस्या बहुत बढ़ गयी है, पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण पेट फूलने की समस्या होती है। अधिक ऑयली और जंक फूड खाने से, एक ही जगह बहुत अधिक देर तक बैठे रहने से, खाने के तुरंत बाद पानी पीने से और लेटने के कारण ये समस्या हो जाती है, इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार हैं –

  1. बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से – इस के लिए  रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके सेवन से पल भर में  ही राहत मिल जाटी है। 
  2. हींग के इस्तेमाल से – हींग  के सेवन से  गैस की समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता  है, इसके लिए  एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पीने से पेट फूलने की समस्या से जल्दी राहत मिलती है । 
  3. काली मिर्च के सेवन से – काली मिर्च में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो न केवल गैस की समस्या खत्म करता है बल्कि हाजमा भी दरुस्त रखता है। अगर पेट में गैस बनें, तो दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने से बहुत लाभ होता है। 
  4. दालचीनी का सेवन – दालचीनी के  सेवन गैस की समस्या को दूर होती  है, इसके लिए  दालचीनी को पानी में उबाल लेना चाहिए फिर उसे ठंडा कर के रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इससे गैस की समस्या खत्म हो जाती है और आराम मिलता है। 
  5. लहसुन के सेवन से – लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो हमारे पेट फूलने की समस्या को दूर करने में मदद करते है, इसके लिए लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर पीने से पेट के फूलने की समस्या दूर किया जा सकता  है। इसके आलावा लहसुन के रस में शहद मिलाकर खाने से ये समस्या दूर होती है। 
  6. छाछ के सेवन से – इसके लिए छाछ में काला नमक और अजावइन पाउडर डालकर पीने से पेट के फूलने की समस्या से जल्दी राहत मिल जाती है। 
  7. पुदीना के सेवन से – इसके लिए खाना खाने के तुरंत बाद हरे पुदीने के 4 से 5 पत्ते लेकर उसमे  एक चुटकी काला नमक मिलाकर चबाने से पेट के फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है, अगर पानी पीना हो तो  सिर्फ 1 से 2 घूंट गर्म पानी पीना चाहिए  इससे बहुत लाभ होता है। 
  8. निम्बू के सेवन से – रोज सुबह खाली पेट निम्बू के रस का सेवन करने से पेट से संबंधित सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 
  9. मेथी के सेवन से – इसके लिए मेथी के दानो को रात में पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उस पानी का सेवन करना चाहिए , और दानो को चबा कर खा लेना चाहिए इसके सेवन से पेट फूलने की समस्या दूर होती है। 
  10. इसबगोल का सेवन – इसके लिए खाना खाने से पहले इसबगोल, सेब का सिरका और पानी को एक साथ मिलाकर सेवन करने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  11. अजवाइन का सेवन – इसके लिए अपना खाना खाने के बाद तुरंत एक चमच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ निगल ले, इसका सेवन करने से पेट में गैस और पेट फूलने समस्या दूर होती है। 
  12. हरड़ का सेवन – हरड़ के सेवन पेट फूलने और पेट में गैस बनने की समस्या से आराम मिलता है। इसे टॉफी की तरह चूसकर खाया जाता है, या फिर गुनगुने पानी के साथ इसके पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से हम पेट फूलने की समस्या को दूर कर सकते है। इन उपायों के आलावा हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ,जैसेकि खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए ,और न ही लेटना या सोना चाहिए, खाना खाते समय टीवी या मोबाइल यूज़ नहीं करना चाहिए, और खाते समय बातें नहीं करनी चाहिए आदि। हमें नियमित रूप से संतुलित आहार और नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply