You are currently viewing Eczema से बचने के घरेलू उपाए
Eczema से बचने के घरेलू उपाए

Eczema से बचने के घरेलू उपाए

ये एक स्किन से संबंधित बीमारी है ,इसमें लोगों को  खाज – खुजली की समस्या होती है फि धीरे-धीरे ये एक्ज़मा का रूप ले लेती है। इसके दाग स्किन पर अजीव से दिखाई देते है, एक्ज़मा की बीमारी से बचने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार हैं –

  1. नारियाल के तेल का उपयोग – इसके लिए हमे अपने प्रभाभित स्थान पर नारियाल के तेल का उपयोग करना चाहिए, और इसके आलावा नारियाल तेल में थोड़ा सा कच्चा कपूर भी मिला सकते हैं, इसका इस्तेमाल करने से एक्ज़मा की समस्या से राहत मिलती है। नारियाल के तेल में निम्बू का रस मिलाकर लगाने से एक्ज़मा से राहत मिलती है।
  2. एलोवेरा के इस्तेमाल से  –  एलोवेरा के इस्तेमाल से एक्ज़मा से आराम मिलता है इसके लिए हमे एलोवेरा जेल या एलोवेरा के जूस को नकाल कर उसमे विटामिन-इ के कैप्सूल को इसमें मिलाकर अपने इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। एलोवेरा के जूस को भी हर रोज पीना चाहिए। 
  3. नीम के पत्तों के इस्तेमाल से – नीम के पत्तों को अपने नहाने वाले पानी में ढाल कर नहाना चाहिए, इसके  तेल से मालिश करने से एक्ज़मा से राहत मिलती है, इसके आलावा अगर हम नीम के तेल में कुछ बुँदे जैतून के तेल की मिलाकर इसे अपने प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है और खुजली की समस्या नहीं होती। 
  4. दालचीनी और शहद के इस्तेमाल से – इसके लिए दालचीनी के पाउडर में शहद मिलाकर अपने प्रभावित जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है। 
  5. गेंहू के आटे के इस्तेमाल से – गेंहू के आटे में थोड़ा सा तेल या पानी मिलाकर घोल बनके अपने इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है। 
  6. खीरे के इस्तेमाल से – इसके लिए हमें खीरे का जूस निकाल लें फिर इसे इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाने से खुजली की समस्या नहीं होती है इससे आराम मिलेगा। 
  7. देसी घी के इस्तेमाल से  – अपनी इन्फेक्शन वाली जगह पर गाय के शुद्ध देसी घी की मालिश करने से खुजली की समस्या से आराम मिलता है। 
  8. हरड़ के इस्तेमाल से –  इसके लिए हमें हरड़ को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर इस पानी से अपने इन्फेक्शन वाली जगह को धोना चाहिए इससे बहुत राहत मिलती है। 
  9. समुन्द्र के पानी के इस्तेमाल से – अगर एक्ज़मा की समस्या हैतो हमें समुन्द्र के पानी से नहाना चाहिए, क्योंकि समुन्द्र के पानी में बहुत से कुदरती गुण होते है जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। 
  10. ओमेगा -3 आयल के इस्तेमाल से –  इसके इस्तेमाल से खाज-खुजली की समस्या नहीं होती इसलिए हमे ओमेगा -3 तेल से मालिश करनी चाहिए। 
  11. सरसों के तेल के इस्तेमाल से  – सरसों के तेल में नीम की पत्तियों को पकाकर उसका तेल बना लें फिर इस तेल से मालिश करने से काफी आराम मिलता है। 
  12. गिलोय के पत्तों के इस्तेमाल से – इसके लिए गिलोय के पत्तों को अच्छी से धो लें फिर इसको पेस्ट बनाकर अपने इन्फेक्शन वाली जगह पर लगाए और गिलोय के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से काफी आराम मिलता है। 

तो हम कह सकतेहै कि एक्ज़मा एक बहुत ही ला-इलाज बीमारी है, इसमें व्यक्ति को खुजली कि समस्या बहुत ज्यादा होती है, इस समस्या से बचने के लिए हमें इन घरेलू  उपायों प्रयोग करना चाहिए, ताकि हमारी बीमारी बढ़ें न। इसके आलावा हमें अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना होगा और अपने शरीर को हमेशा साफ़ – स्वछ रखना चाहिए, इससे हम एक्ज़मा कि समस्या से बच सकते है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply