You are currently viewing Acidity को दूर करने के घरेलू उपाय
Acidity को दूर करने के घरेलू उपाय

Acidity को दूर करने के घरेलू उपाय

आजकल लोगों की बिजी लाइफ और गलत खान-पान के कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इस समस्या में पेट में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलना आदि होता है, ये समस्या अक्सर तला हुआ खाना खाने से, अनियमित समय पर खाना खाने से, शराब का सेवन करने से हो सकती है। एसिडिटी की समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. पानी पीना चाहिए – इसके लिए हमें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए इससे एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। 
  2. तुलसी – एसिडिटी की समस्या में तुलसी का सेवन करने से बहुत लाभ होता है, इसके लिए रोज तुलसी के दो-तीन पत्तों को चबाने से या तुलसी के रस की दो बूंदें अपने चाय या दूध में मिलाकर पी सकते हैं, इससे एसिडिटी से आराम मिलेगा। 
  3. दालचीनी – इसके लिए एक कप पानी में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर उबाल कर पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। दालचीनी को अपने आहार में यूज़ करना चाहिए, इसे पाने खाने में मसाले के रूप में कर सकते हैं। 
  4. ठंडा दूध – एक गिलास ठंडा दूध पीने से भी एसिडिटी  दूर होती है, इसके लिए हमें ठंडे को बिना चीनी मिलाएं सेवन करना है, ऐसा करने से बहुत आराम मिलता है। इसके अलावा दूध और पानी को समान मात्रा में लेकर पीने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा गर्म दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पीने से पेट की समस्या दूर होती है। 
  5. इलायची – इलायची को मुंह में डालकर चूसने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है, इसका सेवन करने से पेट की जलन से भी राहत मिलती है। 
  6. पुदीना – एसिडिटी की समस्या में पुदीने के पत्तों का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से पेट में होने वाली जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमें पुदीने के पत्तों चबाने से या पुदीने की चटनी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  7. जीरा – इसके लिए जीरे को पानी में  उबालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। 
  8. आंवला – एसिडिटी की समस्या में आंवला का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है, इसके लिए आंवले को किसी भी रूप में चाहें  आंवला कैंडी, मुरब्बा, अचार  सुपारी या फिर कच्चा आंवला का सेवन करना चाहिए, हो सकें तो आंवला में थोड़ा सा काला नमक मिलकर सेवन करने से तरनत आराम मिलता है। 
  9. अदरक – इसके लिए अदरक को पानी में उबालकर पीने और अदरक के टुकड़े में थोड़ा सा काला नमक लगाकर चूसने से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  10. सौंफ – सौंफ के सेवन से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके लिए हमें अपना खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना चाहिए इससे आराम मिलता है। 
  11. केला – नियमित रूप से केले का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  12. गुड़ – नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके सेवन से पेट की जलन दूर होती है। इसके सेवन करने के बाद अधिक से अधिक पानी पीने से इस समस्या से राहत मिलती है। 
  13. अजवाइन और जीरा – इसके लिए अजवाइन और जीरे को तवे पर भूनकर उसमे चीनी मिलाकर सेवन करने एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है इसका सेवन करने के थोड़ी देर बाद पानी पियें, अगर पानी पीना है तो गर्म पानी का  घूंट ही पियें। इससे पेट की जलन से आराम मिलता है। इसके आलावा अजवाइन में निम्बू का रस मिलाकर खाने से पेट की गैस की समस्या दूर होती है। 
  14. गन्ने का रस – इसके लिए एक गिलास गन्ने के रस को गर्म करके उसमें नींबू और काला नमक मिलाकर सेवन करने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है ,इससे पेट जलन और गैस से आराम मिलता है। 
  15. चोकर सहित आटा – इसके लिए हमें चोकर शीते आटे का इस्तेमाल करना चाहिए, इसका सेवन करने से एसिडिटी और पेट की गैस की समस्या दूर होती है। 

तो हम कह सकते है की हमारे गलत खान -पान के कारण और अनियमित जीवनशैली के कारण पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना  करना पड़ता है, अपने रहन -सहन और खाने पीने के दंग को बदल कर हम पेट से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते है ,हमें ताज़े फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply