You are currently viewing पेट के कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाए

पेट के कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाए

पेट में कीड़े होने की समस्या एक आम समस्या है। पेट में कीड़े होने की समस्या ज्यादातर बच्चों में होती है, पर कई बार ये समस्या बड़ों में भी हो सकती है।

पेट में कीड़े होने का कारण प्रॉपर साफ सफाई का न होना है, कई बार बच्चे बनी हाथ धोये ही कुछ भी खाने लगते है, या कई बार अपने मुंह में मिट्टी डाल लेते है जिसके कारण उनके पेट में दर्द होने लगता है, पेट में कीड़े होने  के कारण चेहरा पीला सा मुरझाया सा दिखता है, सोते समय उनके मुंह से लात टपकती है, होंठो के पास वाइट निशान पड़ने लगते है।

पेट के कीड़े  मरने के लिए कई दवाइयां मिलती पर इनका साइड -इफ़ेक्ट होते है, इसलिए हमे कुछ घरेलू उपायों को इस्तेमाल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है –

  1. अजवाइन के सेवन से  – अजवाइन के सेवन से पेट के कीड़ों  से छुटकारा पा सकते है इसके लिए हमे सुबह-शाम  एक चमच अजवाइन को पानी  के साथ लेना है ,इससे  काफी आराम मिलता है। 
  2. जीरा और गुड़ का सेवन – इसके लिए जीरे को भूनकर उसका पाउडर  बना लें फिर इसे गुड़ के साथ मिलाकर खा लें ।  चार- पांच दी तक इसका सेवन करने पेट के कीड़ों से राहत मिलती है। 
  3. तुलसी के पत्तों का सेवन – हर  रोज  तुलसी  के पत्तों का सेवन करने से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है, तुलसी के रस की कुछ बुँदे दूध में मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। 
  4. हल्दी के सेवन से – हल्दी को थोड़ी देर तवे पर भून लें फिर इसे रात को सोने से पहले पानी के पीने से पेट से कीड़ों से राहत मिलती है। 
  5. लौंग के सेवन से – इसके लौंग को भून कर इसका पाउडर बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। 
  6. लस्सी के सेवन से – इसके लिए  खट्टी लस्सी में थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च मिलाकर पीने से पेट के कीड़ों से राहत मिलती है। 
  7. लहसुन के सेवन से – लहसुन के सेवन से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन की चटनी का सेवन किया जा सकता है, अपने खाने में इसका प्रयोग करना चाहिए। 
  8. दहीं के सेवन से  –  कुछ दिन सुबह -शाम दहीं में थोड़ा सा शहद मिलाकर खाने से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  9. नीम की पत्तिओं के सेवन से – नीम की पत्तिओं को अच्छे से सूखा कर इसका पाउडर बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर खाने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। 
  10. करेले के सेवन से – करेले  के पत्तों को साफ करके उसका जूस बनाकर पीने और करेले की सब्जी खाने भी पेट के कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  11. टमाटर के सेवन  से – इसके  लिए  टमाटर को आधा काटकर उसमे थोड़ा सा सेंधा नमक और हल्दी डाल कर खाने से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 
  12. कद्दू के सेवन से – कद्दू की सब्जी बनाकर खाने से या फिर इसके बीजों को सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। 
  13. प्याज के सेवन से – इसके लिए प्याज के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिने से पेट के कीड़ों से राहत मिलती है। 
  14. काला नमक के सेवन से – अजवाइन में काला नमक मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से पेट के कीड़ों से राहत मिलती है। फलों को अच्छे से धोकर काटकर उसपर काला नमक लगाकर खाने से पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके इलावा गर्म पानी में थोड़ा सा तेल  मिलाकर पिने से भी पेट के  कीड़ों की समस्या से राहत मिलती है और नारियाल के तेल से बनी चीजों के सेवन से भी पेट के कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  15. साफ और स्वछता का ध्यान – पेट के कीड़ों से बचने के लिए हमे साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए, खाना हमेशा ढक कर बनाना चाहिए और हाथ धोकर खाना चाहिए। 

तो हम कह सकते है की पेट के कीड़ों की समस्या से बचने के लिए हमें अपने खान -पान और रहन-सहन में साफ -सफाई का ध्यान रखना चाहिए, हमेशा हाथ धोकर खाना खाना चाहिए, खाना बनाते समय सफाई का ध्यान रखना चाहिए। और इन घरेलू उपायों को इस्तेमाल करके हम पेटके कीड़ों की समस्या से छुटकारा प् सकते है, और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply