You are currently viewing मसूढ़ों की समस्या से बचने के बेहतरीन घरेलू उपाय
मसूढ़ों की समस्या से बचने के घरेलू उपाय

मसूढ़ों की समस्या से बचने के बेहतरीन घरेलू उपाय

आजकल की बिज़ी लाइफ के कारण हम अपने खान -पान और रहन -सहन की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते। कई बार हमारे गलत खान-पान के कारण मसूढ़ों में सूजन की समस्या हो जाती है।ये समस्या बैक्टीरियल इंफेक्शन, फंगस इंफेक्शन, पौष्टिक तत्वों की कमी, गर्भावस्था, विटामिन-सी की कमी या फिर दातों में फंसे किसी खाने के कारण होती है पर कई बार ये समस्या अनुवांशिक गुणों के कारण भी हो सकती है। 

अगर इसका सही समय पर उपचार नहीं किया जाए तो इसका ओरल हेल्थ पर  बुरा प्रभाव पड़ता है। इसे ठीक करने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार है –

  1. नमक का पानी – इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा समुंद्री नमक मिलाकर मुंह में भरकर गरारे करने चाहिए ,इससे मुंह से संबंधित सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 
  2. लौंग का  तेल – मसूढ़ों में सूजन होने पर लौंग के तेल की मालिश  करने से सूजन दूर होती है और दर्द से आराम मिलता है। 
  3. बेकिंग सोडा – इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मालिश करने से सूजन से आराम मिलता है ,मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें, इसे दिन में तीन-चार प्रयोग करना चाहिए। 
  4. अदरक का रस – इसके लिए अदरक के रस से अपने मसूढ़ों पर मालिश करने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है, इससे इन्फेक्शन भी कम होता है। 
  5. शहद – शहद में  एंटी-बैक्टीरीअल और एंटीसेप्टिक प्राकृतक  तत्व होते हैं, इसलिए इसका  प्रयोग अपने मसूढ़ों पर करने से  बहुत लाभ होता है। इसके इसतेमाल से मसूढ़ें अपनी जगह को नहीं छोड़ते। 
  6. करोंदे  का जूस – करोंदे  का जूस पीने से मुंह से बदबू की समस्या दूर होती है और खाना दांतों में नहीं चिपकता, मसूढ़ों में सूजन की  समस्या दूर होती है। 
  7. निम्बू – इसके लिए निम्बू में थोड़ा सा नमक मिलाकर एक पेस्ट बना लें, फिर इससे अपने मसूढ़ों पर मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें इससे मुंह से संबंधित सभी बीमारियां दूर होती है। 
  8. आंवला – आंवला के सेवन से मुंह से संबंधित बिमारिओं को दूर किया जा सकता है, आंवले का जूस पीना चाहिए और आंवले का मुरब्बा आदि खाया जा सकता है ,इससे मसूढ़े मजबूत होते है। 
  9. विटामिन सी युक्त आहार – हमें अपने खाने में विटामिन सी युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां  जैसे – संतरा, अंगूर, अमरूद, कीवी, आम, पपीता, निम्बू , शिमला मिर्च, स्ट्रॉवेर्री आदि का सेवन करना चाहिए, इससे मसूढ़े मजबूत बनेगें। 
  10. विटामिन डी युक्त आहार – मसूढ़ों की सूजन को ठीक करने के लिए विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, विटामिन डी में एंटी-इन्फ्लामेटरी तत्व होते है जो हमारे मसूढ़ों के लिए उपयोगी होता  है। 
  11. ग्रीन टी –  ग्रीन टी के सेवन से भी मसूढ़े स्वस्थ रहते है, हमे ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। 
  12. सरसों का  तेल – इसके लिए सरसों  के तेल में थोड़ी सी हल्दी ,नमक मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने मसूढ़ों पर इसकी मालिश करें, फिर पानी से धो लें इससे दर्द दूर होता है और मसूढ़े की सूजन ठीक हो जाती है और मसूढ़ें मजबूत होते है।
  13. हल्दी – हल्दी में एंटी-बैक्टीरीअल और एंटीसेप्टिक प्राकृतक  तत्व होते हैं। इसके लिए हमें हल्दी में थोड़ा सा पानी मिलाकर अपने मसूढ़ों पर मालिश करनी है फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करने से सूजन दूर होती है और मुंह से संबंधित बिमारिओं को दूर करने में मदद करती है। 
  14. नारियाल का तेल – नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है  जो कि मसूड़ों में सूजन और खून बहने की समस्या को दूर करने में मदद करते है और इस तेल में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व  दांतों को साफ रखते हैं। इसके इस्तेमाल करने के लिए नारियल के तेल को 10 से 15 मिनट तक मुंह में घुमाना चाहिए ,इसका प्रयोग  रोजाना दिन में एक बार करना चाहिए। 

तो हम कह सकते है इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल से हम अपने मसूढ़ों की समस्या को दूर कर सकते है, इसके लिए हमें पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।  हमें ताज़े फल और ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, रात को सोने से पहले ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से मुंह से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply