You are currently viewing कैसे करें Meditation से अपना मन शांत
कैसे करें Meditation से अपना मन शांत

कैसे करें Meditation से अपना मन शांत

रात को जो हम सोचते हुए सोते हैं सुबह के विचारों की vibrations भी वैसी ही होती हैं और पूरी रात वो ऊर्जा हमें प्रभावित करती है। इसलिए रात को सोने से पहले जो कुछ भी दिन भर में हुआ उसे मन से साफ़ करके सोना बहुत ज़रूरी है। 

चारों और से अपना ध्यान हटालें मन को एकदम शांत करलें। और थोड़ी देर अपनी आँखें बंद करके आराम से बैठ जाएं। शान्ति के प्रकाश को अनुभव करें।

अगर मन भटक रहा है थोड़े और समय के लिए आँखें बंद करलें। अगर दिन में किसी व्यक्ति ने कुछ कहा और जो भी दिन भर में हुआ उसको छोड़ दें क्युँकि मन के लिए, शरीर के लिए, health के लिए इन चीज़ों को छोड़ना जरूरी है। फिर मन एक दम हल्का हो जाएगा। कोई बोझ नहीं होगा। 

अगर भविष्य की चिन्ता है तो वो ऊपर वाले पर छोड़ दें। भगवान खुद हमारे साथ हैं। इस अनुभव में जाएँ भगवान मेरे साथ है और जिसके साथ भगवान की शक्ति है उसे कोई दुःख नहीं हो सकता। उसका मन कभी भी अशांत नहीं होगा। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply