You are currently viewing एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado)
एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado)

एवोकाडो के फायदे (Benefits Of Avocado)

वैसे तो सभी फल हमारे लिए काफी लाभदायक है ,सभी फलों के अपने अपने गुण होते है जो हमें स्वस्थ बनाने में मदद करते है। एवोकाडो एक  सुपरफूड (Superfood) है, एवोकाडो में विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

इसका रंग गहरा हरा होता है, इस में शुगर (Sugar) की मात्रा कम होने के साथ  यह ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत होता है। इसके सेवन के कुछ फायदे इस प्रकार है –

  1. दिल के लिए उपयोगी – एवोकाडो के सेवन से हार्ट अटेक की समस्या से बचा जा सकता है ये फल हार्ट के लिए बहुत ही उपयोगी है। एवोकाडो में हाई फैट फल होने के साथ साथ  एक लो कर्ब फूड है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है, ये एक एनर्जी से भरपूर फूड है। एवोकाडो के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। 
  2. स्किन के लिए उपयोगी – एवोकाडो स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है, ये हमारी स्किन को सूरज की यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है इसके लिए एवोकाडो की क्रीम को अपनी स्किन पर लगाने से इस समस्या से बचा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण होने  के कारण ये हमारी स्किन को पोषण देती है और  कई त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।  
  3. ब्लड प्रेशर के  रोगी के लिए उपयोगी – एवोकाडो के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है इसलिए ये हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। एवोकाडो में पोटेशियम की मात्रा सही होती हैजो हमारे दिल केलिय अच्छा होता है। 
  4. इन्सुलिन के लिए उपयोगी – एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा होने के कारण ये हमारे शरीर में इंसुलिन को बनाए रखने में मदद करती  है। 
  5. बालों के लिए उपयोगी – इसके सेवन से बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है, इसके लिए एवोकाडो के पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाना चाहिए, ऐसा करने से बालों की समस्यायों को दूर किया जा सकता है। इस फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करते है। 
  6. मोटापे के लिए उपयोगी – एवोकाडो में विटामिन ए, ई, फाइबर और मिनरल्स आदि के गुण पाए जाते है जोकि मोटापा कम करने में हमारी मदद करते  है। 
  7. हड्डियों के लिए उपयोगी – एवोकाडो में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। 
  8. शुगर के रोगियों के लिए उपयोगी – एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है।  
  9. दिमागी विकास के लिए उपयोगी – एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो बुद्धि के विकास में बहुत ही जरूरी भूमिका निभाती  है। 
  10. झुर्रियों को दूर करने के लिए उपयोगी – एवोकाडो में मौजूद एसेंशिय ल फैटी एसिड त्वचा पर झुर्रियों को दूर करने में मदद करती है, इसके सेवन से त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा मिलता है।
  11. सोराइसिस में उपयोगी – एवोकाडो तेल का उपयोग करने से  सोरायसिस का इलाज  किया जा सकता है। एवोकाडो तेल में विटामिन-बी12 क्रीम मिलाकर लगाने से सोरायसिस की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है, इसके अलावा इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम करने और सोरायसिस के उपचार में मदद करती है। 
  12. किडनी की सुरक्षा के लिए उपयोगी – एवोकाडो के सेवन से किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। एवोकाडो के बीज पाउडर का सेवन करने से किडनी की कार्य क्षमता में सुधार किया जा सकता है। 
  13. पाचन तंत्र के लिए उपयोगी – एवोकाडो के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है, ये फल फायबर  से भरपूर होता है जो हमारे पाचन तंत्र प्रणाली को सही रखती है। 

तो हम कह सकते है कि एवोकाडो के सेवन से हमारे शरीर की कई बिमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से हमारे स्किन के साथ-साथ हमारी पाचन तंत्र प्रणाली भी स्वस्थ रहती है, इसमें कई ऐसे  गुण होते है जो हमारे स्वस्थ के लिए उपयोगी होती है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply