You are currently viewing Thyroid से बचने के घरेलू उपाय

Thyroid से बचने के घरेलू उपाय

थाइराइड की समस्या एक आम समस्या है ये बीमारी ज़्यदातर महिलाओं में होती है क्योंकि ये बीमारी एक हार्मोनल बदलाव के कारण होती है जिसके कोई ज्यादा मोटे  या ज्यादा पतले  हो जातें हैं।  ये एक तितलीनुमा ग्रंथि हमारी गर्दन के पास होती है। ये बीमारी अधिक वसा वाला खाना खाने से होती है, कई बार आयोडीन की कमी के कारण होती है, इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार है –

  1. बादाम के सेवन से – बादाम के सेवन से थायराइड को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर और खनिजों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  2. अलसी के बीजों के सेवन से – अलसी के बीजों के सेवन से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है, इसके लिए हमें अलसी को भूनकर खाने लाभ होता है। 
  3. दूध और उससे बनी चीजों के सेवन से – हमें रोज दूध पीना चाहिए और दूध से बनी चीजें जैसे, पनीर दही, छाछ का सेवन करना चाहिए इससे थायराइड की समस्या दूर होती है। 
  4. अदरक के सेवन से –  इसके लिए हमें अदरक की चाय बनाकर पीनी चाहिए और अदरक का प्रयोग हमें अपने खाने में करना चाहिए। 
  5. सेब के सिरके के सेवन से – इस समस्या को दूर करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए, इसके लिए हमें इसे एक कप में पानी और शहद मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। 
  6. विटामिन-डी के सेवन से – इसके लिए हमे सूरज की धुप में बैठना चाहिए इससे थाइराइड की समस्या नहीं होती ऐसा करने से हमारे शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होती। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। 
  7. विटामिन-बी का सेवन – हमें विटामिन -बी से भरपूर खाना खाना चाहिए इससे थायराइड की समस्या नहीं होती है। हमें  रोज अंडे, मांस, मछली, फलियां, दूध और अखरोट का सेवन  करना चाहिए , इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। 
  8. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन – हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है जो कि हमारी सेहत के लिए जरूरी होते है पालक, साग, बीन्स, आदि का सेवन करना चाहिए। 
  9. योग और व्यायाम – नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए  इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे हार्मोन भी ठीक रहते है। 
  10. संतुलित आहार का सेवन  – संतुलित आहार के सेवन से भी हम थाइरॉएड की समस्या से छुटकारा पा सकते है, इसके लिए हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स लेने की आवश्यकता होती है।  हमे अंकुरित दालें, ताज़े फलों और सब्जियां, दूध आदि का सेवन करना चाहिए। 
  11. ड्राई फ्रूट्स का सेवन – हमें नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए, इससे भी थायराइड को दूर किया जा सकता है।  इसके लिए हमें बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। 
  12. मुलेठी के सेवन से – थायराइड के कारण कई बार थकान सी महसूस होती है इसके लिए हमें मुलेठी का सेवन करना चाहिए इससे शरीर को शक्ति मिलती है। 
  13. धनिये के सेवन से – रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी में साबुत धनिये को भिगो दें और सुबह को धनिये को मसल कर पानी में उबाल लेने के बाद जब पानी आधा रह जाये तो इसका सेवन करने से थायराइड की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

तो हम कह सकते हैं कि थायराइड की बीमारी को इन घरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकते हैं इसके अलावा हमें नियमित रूप से व्यायाम और संतुलित आहार खाने की आदत को अपना लेना चाहिए इससे हमारे शरीर के हार्मोन को संतुलित रखा जा सकता है। हमें फलों के  रस (नारियल पानी, पत्ता गोभी, अनानास, संतरा, सेब, गाजर, चुकंदर, तथा अंगूर का रस) का सेवन करना चाहिए, इससे थायराइड  की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply