You are currently viewing Piles (बवासीर)की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय
Piles (बवासीर )की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

Piles (बवासीर)की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

पाइल्स यानी बवासीर एक आम  बीमारी है अगर ये बीमारी किसी को हो जाए तो उसे  बैठना में  मुश्किल होती है। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में हेमरॉइड्स कहा जाता है। इस बीमारी में गुदा (ऐनस) के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र और मलाशय (रेक्टम) के निचले हिस्से की कोशिकाओं  में सूजन आ जाती है।

इसकी वजह से ऐनस के अंदर और बाहर या किसी एक जगह मस्से जैसी स्थिति बन जाती है, जो कभी अंदर रहते हैं और कभी बाहर भी आ जाते हैं।पाइल्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसेकि कई बार कब्ज, पाचन क्रिया के सही नहीं होने पर, बहुत भारी चीजें उठाने पर, गैस की समस्या होने पर, तनाव लेने पर, मोटापे की समस्या होना आदि।बवासीर दो तरह की होती है-खूनी बवासीर और बादी बवासीर।

खूनी बवासीर (पाइल्स) में खून आता रहता है, लेकिन दर्द नहीं होता। जबकि बादी बवासीर में पेट में कब्ज बन जाती है और पेट हमेशा ही खराब रहता है।  इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है – 

  1. एलोवेरा के इस्तेमाल  से – एलोवरा के सेवन से पाइल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से केवल स्किन को सॉफ्ट और स्पॉटलेस बनाया जा सकता है बल्कि पाइल्स की बीमारी को भी दूर करने में  यह काफी मदद करती है। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती से तुरंत जैल निकालकर उसका यूज करना चाहिए। इस जैल  को पाइल्स वाले हिस्से में बाहर की तरफ लगाने से काफी आराम मिलता है  इसका इस्तेमाल  दिन में कम से कम  2-3 बार करना चाहिए। 
  2. आइस पैक के इस्तेमाल से – आइस पैक के इस्तेमाल से  भी पाइल्स की बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए  प्रभावित हिस्से पर आइस पैक से सिकाई करने से काफी आराम मिलता है। इसका इस्तेमाल के लिए  रोजाना 5 से 10 मिनट तक इस तरह सिकाई करने से पाइल्स की समस्या से आराम मिलता है। 
  3. हॉट वॉटर बाथ करने से – हॉट वॉटर बाथ यानी गरम पानी में नहाने से भी बवासीर यानी पाइल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से  सूजन और खुजली कम हो जाती है।
  4. नारियाल के तेल के इस्तेमाल से – पाइल्स की समस्या में नारियल का तेल के इस्तेमाल से काफी आराम मिलता है, इसके लिए अपने  प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल लगाने से सूजन और खुजली कम हो जाती है।
  5.  भरपूर पानी के सेवन से – हमें रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और अन्य तरल पदार्थ जैसेकि फलों के जूस, सुप आदि का सेवन करना चाहिए, इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और इसके सेवन से पाइल्स की समस्या कोदूर किया जा सकता है। 
  6. पौष्टिक और फाइबर युक्त आहार के सेवन से – पाइल्स की समस्या को दूर करने के लिए हमें पौष्टिक और फाइबर से भरपूर खाने का सेवन करना चाहिए। फाइबर हमारे पाचन सिस्टम को सही रखने में मदद करता है और इसके अलावा फाइबर के सेवन से हमें कब्ज की समस्या नहीं होती। 
  7. सेब के सिरके का सेवन – सेब के सिरके के सेवन से भी पाइल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमें एक कटोरी में दो चम्मच एपल साइडर वेनेगर में  रूई  को उसमें डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाने से इस समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा एक ग्लास पानी में एक चमच एपल साइडर वेनेगर मिलाकर पीने से भी काफी आराम मिलता है।
  8. जैतून का तेल के इस्तेमाल से – जैतून का तेल के इस्तेमाल से बवासीर की समस्या को दूर किया जा सकता है। जैतून का तेल के इस्तेमाल से सूजन कम होती है। इसलिए बवासीर में सूजन वाले स्थान पर जैतून का तेल लगाने से काफी आराम मिलता है। 
  9. जीरे के इस्तेमाल से – जीरे के पानी के इस्तेमाल  से  भी बवासीर की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए  जीरे को पानी के साथ मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें ,फिर इस पेस्ट को मस्सों वाली जगह पर लगाने से  दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी कम होती है। 
  10. नींबू के सेवन से – नींबू के सेवन से भी पाइल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो पाइल्स में आराम देते है। नींबू के रस में अदरक के रस और शहद को मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।  
  11. मट्ठा और अजवायन के सेवन से – अजवायन और दही से बने मठ्ठे के सेवन से बवासीर की बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से आराम मिलता है, इसके लिए एक गिलास मट्ठा में एक चौथाई अजवायन पाउडर को मिलाकर दोपहर के खाने के बाद पीने से काफी आराम मिलता है। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से पाइल्स की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके अलावा हमें अपने खान-पान का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, हमें पौष्टिक और फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की समस्या नहीं रहती। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply