You are currently viewing Kidney Stone (गुर्दे की पथरी) को ठीक करने के घरेलू उपाय
Kidney Stone (गुर्दे की पथरी) को ठीक करने के घरेलू उपाय

Kidney Stone (गुर्दे की पथरी) को ठीक करने के घरेलू उपाय

हमारे गलत खान -पान के कारण स्टोन की समस्या हो जाती है। स्टोन वो कण होते है जो हमारे खाने के undigest पार्ट होते है, ये पार्ट्स इकठे होकर स्टोन का रूप ले लेती है इसके कारण बहुत pain  होती है।  किडनी में स्टोन होने से मूत्रमार्ग में जलन और दर्द होती है, और पेशाव करते समय दर्द होती है। किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने या इससे बचाव के लिए कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. खूब पानी पीएं – पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है।  हमारा शरीर का  70 फीसदी पार्ट पानी है इसलिए शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है, ये  किसी भी बीमारी को दूर करने में मदद कर सकता है, ये  शरीर को हाइड्रेट रखता है और पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में भी मदद करती  है। आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे। इसलिए  व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए और अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप इससे ज्यादा पानी पीना चाहिए और यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है।
  2. नींबू का रस और जैतुन का तेल –  नींबू रस और जैतुन का तेल के सेवन से किडनी के स्टोन को दूर किया जा सकता है, यह बहुत ही प्रभावी घरेलू नुस्खा है। नींबू और जैतुन के तेल को मिला कर सेवन करने से  इस तकलीफ को दूर किया जा सकता है। अगर आप बिना सर्जरी के किडनी स्टोन को ठीक करना चाहते हैं, तो आपको यह मिश्रण रोज लेना होगा, नींबू जूस स्टोन को काटने (तोड़ने) का काम करेगा और ऑलिव ऑयल या जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद करता है। 
  3. सेब का सिरका – किडनी स्टोन को दूर करने के लिए सेब का सिरका का प्रयोग किया जा सकता है।  इसमें  सिट्रिक एसिड होता है,जो की किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में मदद करता है ,इसके सेवन से किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह शरीर से टॉक्सिस को बाहर निकलने में भी  मदद करता है। सेब का सिरका लेते समय इसकी मात्रा का पूरा ध्यान रखना चाहिए इसके लिए दो छोटे चम्मच गर्म पानी में मिलाकर  रोज पी  सकते हैं। इसके सेवन से किडनी स्टोन पूरी तरह से ठीक हो जाता है।  
  4. अनारके सेवन से – अनार के सेवन से  किडनी स्टोन की समस्या को ठीक किया जा सकता है, अनार में एन्टीऑक्सिडेंड होते हैं। जो हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है  और इसके अलावा अनार में और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। अनार का सेवन  स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता  है अनार के जूस से शरीर को पानी की कमी से बचाने में  और प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन से राहत दिलाने में मदद करता है। 
  5. दही के सेवन से – दही के सेवन से किडनी के हानिकारक पदार्थ और टॉक्सिक बाहर निकल जाते है, इसमें प्रोबिओटिक बेक्टेरिया किडनी की समस्या को दूर करने में मदद करते है। 
  6. सौंफ के सेवन से – किडनी की समस्या में सौंफ के सेवन से बहुत राहत मिलती है, इसके लिए सौंफ,सूखा धनिया और मिश्री को रात को सोने से पहले पानी में भिगों दे और सुबह इसे छानकर पेस्ट बना कर एक कप पानी में एक चमच ये पेस्ट मिलाकर सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  7. पत्ता गोभी के सेवन से – पत्तागोभी के सेवन से किडनी की पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है इसमें पोटाशियम से ज्यादा विटामिन की मात्रा अधिक होती है। 
  8. लाल अंगूर के सेवन से – लाल अंगूर के सेवन से किडनी की पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है, लाल अंगूर हमारे दिल और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  9. चौलाई का सेवन – चौलाई की सब्जी बनाकर  खाने से, या इसके पत्तों को पानी में उबालकर पीने से किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  10. बेलपत्र का सेवन – इसके लिए बेलपत्र को पानी के साथ पत्थर पर घिसे फिर इसमें कालीमिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करने से किडनी की पथरी से राहत मिलती है। 
  11. बथुए का सेवन – इसके लिए बथुए को पानी में उबालकर अच्छे से मसल ले फिर उसमे काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाने से किडनी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  12. व्हीट ग्रास का सेवन – इसके लिए व्हीट ग्रास को पानी में उबालकर ठंडा कर लें, फिर इस पानी का नियमित सेवन से किडनी के स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी बीमारियों में काफी आराम मिलता है, और इसमे कुछ मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता  है। 

तो हम कह सकते हैं कि इन घरेलू उपायों कि मदद से हम किडनी के स्टोन्स की समस्या को दूर कर सकते है, इसके इलावा हमें अपनी  जीवनशैली को ठीक रखना चाहिए ,हमें नियमित रूप से संतुलित आहार और नियमित रूप से योग या व्यायाम और मॉर्निंग वाक करनी चाहिए, हमें हर रोज सुबह तुलसी के पत्तों  को चबाने से हमारा Digestion सही रहता है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply