You are currently viewing (Indigestion) बदहजमी को ठीक करने के घरेलू उपाय
(Indigestion) बदहजमी को ठीक करने के घरेलू उपाय

(Indigestion) बदहजमी को ठीक करने के घरेलू उपाय

आजकल की बिज़ी लाइफ के कारण हम अपने खाने -पीने का सही से ध्यान नहीं रख पाते जिसके कारण हमें बदहजमी की समस्या हो जाती है। पेट में पाचन तंत्र के सही से काम न करने की बजह से ये indigestion  की समस्या हो जाती है, ये समस्या अधिक मसालेदार खाना खाने से, खाने के तुरंत बाद लेटने से, कैफीन का इस्तेमाल करने से आदि के कारण हो सकती है, जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है इस बदहजमी की समस्या को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. निम्बू,अदरक और शहद का सेवन – इसके लिए एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस डाल उसमे शहद मिलाकर पीने से बदहजमी कीसमस्या दूर होती है निम्बू में एल्कलाइन के गुण पाए जाते है जो शरीर में बने एसिड को कम करके जलन से बचाती है इसके इलावा पेट दर्द, गैस, डकार आदि समस्या को दूर करने में मदद करता है। 
  2. बेकिंग  सोडा – इसके लिए अपने खाना खाने के एक घंटे बाद आधा ग्लास पानी में आधा चमच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से सीने में होने वाली जलन को कम करता है और पेट में  जो अपच है उसे ठीक करने में मदद करता है। 
  3. सेब का सिरका का सेवन – इसके लिए एक गिलास पानी में दो चमच सेब का सिरका और उसमे शहद मिलाकर पीने से पेट की जलन से राहत मिलती है और ये अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसका सेवन अपना खाना खाने के आधे घंटे पहले करना चाहिए, ये खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। 
  4. दालचीनी का सेवन – इसके लिए दालचिनी  पाउडर  को एक गिलास पानी  में  उबालकर, फिर उसमे थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाकर पीने से बदहजमी की समस्या से राहत मिलती है, इसके सेवन से अपच की समस्या भी दूर होती है। 
  5. कैमोमाइल चाय का सेवन –  इसके लिए एक कप पानी को पैन में डालकर गर्म करके उसमे एक चमच  कैमोमाइल चाय पत्ती डाले फिर अच्छे से उबाल आने के बाद उसमे एक चमच शहद मिलाकर सेवन करने से पाचन तंत्र को दरुस्त करता है इसके सेवन से पेट के दर्द और जलन भी कमहोती है ये गैस की समस्या को दूर करता है। 
  6. जीरे का पानी का सेवन – इसके लिए दो चमच जीरे को एक गिलास पानी में रात को सोने से पहले भिगोकर रख दे और सुबह  इस पानी में थोड़ा सा काला नमक मिलकर सेवन करने से बदहजमी की समस्या को दूर किया जा सकता है ,इसके सेवन से पैन तंत्र ठीक रहता है और ये पेट की सभी बिमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से बजन भी कम होता है। 
  7. पुदीने का सेवन – इसके लिए एक कप पानी में पेपरमिंट टी डालकर उबाल लें, फिर इसमें शहद मिलाकर सेवन करने से  बदहजमी की समस्या दूर होती है, इसमें एंटी स्पास्मोडिक गुण होते है जो पेट से संबंधित सभी बिमारियों को दूर करने में मदद करती है। जैसे पेट दर्द,गैस, अपच की समस्या ठीक होती है। 
  8. अजवाइन का सेवन – इसके लिए आधा चमच अजवाइन को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से अपच की समस्या दूर होती है इसके सेवन से बदहजमी की समस्या दूर होती है ये पाचन तंत्र को दरुस्त रखने में मदद करता है ,ये पेट दर्द, गैस, और maspeshiyo को relax करने में मदद करता है। 
  9. ठंडा दूध का सेवन – बदहजमी की समस्या होने पर ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटीएसिड होते है जो अपच की समस्या और पेट जलन, एसिडिटी को ठीक करने में मदद करती है। 
  10. शहद का सेवन – अगर indigestion  की समस्या है तो इसके लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है, इसके सेवन से पेट से संबंधित बिमारियों को दूर किया जा सकता है। इससे अपच की समस्या दूर होती है। 
  11. सौंफ का सेवन – इसके लिए रात को सोने से पहले दो बढ़े चमच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगो दे, फिर सुबह खाना खाने के आधा घंटे पहले इस पानी का सेवन करने से अपच और बदहजमी की प्रॉब्लम दूर होती है। 
  12. नारियाल के तेल का सेवन – इसके लिए खाना बनाते समय नारियाल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, नारियाल के तेल में लॉरिक एसिड होता है जो अपच की समस्या को दूर करता है, इसके आलावा नारियाल के पानी का सेवन करने से बदहजमी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  13. एलोवेरा का सेवन – इसके लिए खाना खाने के आधे घंटे पहले एलोवेरा का juice पीने से अपच की समस्या दूर होती है और इसके सेवन से पेट से संबंधित सभी बिमारियों को दूर किया जा सकता है जैसेकि पेट में जलन, गैस,डकार,आदि। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों कि मदद से हम indigestion या बदहजमी कि समस्या को दूर कर सकते है, इन उपायों के इलावा हमें अपने खान पान पर भी ध्यान देना चाहिए ,हमें नियमित रूप से पौष्टिक आहार और नियमित जीवनशैली को अपनाना चाहिए, नियमित रूप से कसरत  और योग करनी चाहिए इससे हमारा शरीर तंदरुस्त रहेगा और पेट से संबंधित सभी बिमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply