You are currently viewing Home Remedies to Cure Vomiting
Home Remedies to Cure Vomiting

Home Remedies to Cure Vomiting

उल्टी किसी को भी आ सकती है। कभी खाना न पचने की वजह से, तो कभी उलटा-सीधा भोजन करने के कारण उल्टीआ सकती है। गर्भावस्था में भी महिलाओं को उल्टी आती है। अनेक लोगों को बस, कार या टैक्सी में उल्टियां हो जाती हैं। आमतौर पर जब भी किसी को उल्टी आती है, तो लोग सबसे पहले दवाई से उल्टी का इलाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेद में उल्टी को रोकने के लिए कई घरेलू उपाय भी बताए गए हैं।

उल्टी क्या है? शरीर की जिस तरह की बनावट होती है, उसमें पेट में जब कभी कोई अनावश्यक पदार्थ जमा हो जाता है, तो पेट उसे बाहर निकाल देता है। इसी कारण उल्टी होती है।

उल्टी होने के कारण

  • अक्सर पेट में जलन हो जाता है। यह किसी सामान्य वायरस या अन्य किसी संक्रमण के कारण भी हो सकता है। इससे पेट में एक ऐंठन के साथ-साथ दर्द होने लगता है। यह उल्टी का कारण बनता है।
  • नोरोवायरस और रोटावायरस से फैले संक्रमण के कारण के वायरस से हुए संक्रमण के कारण उल्टी आने लगती है।
  • Gastroenteritis या Stomach Flu के कारण भी उल्टी और दस्त हो सकती है।
  • बुखार और ठण्ड लगने से भी उल्टी हो सकती है।
  • Food poisoning के कारण गम्भीर रूप से उल्टियां हो सकती हैं।
  • शराब, धूम्रपान आदि के कारण भी पेट की अंदरूनी परत में जलन होने लगती हैं। इस कारण उल्टी की संभावना हो जाती है।
  • पेट में अल्सर (पेट में होने वाले छाले) के कारण पेट की अंदरुनी परत में जलन पैदा हो जाती है, जो पेट की रक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाने लगती है। इससे भी उल्टी होने लगती है।
  • Neurogical परेशानियों के कारण उल्टी और मतली हो सकती है।
  • सिर दर्द के कारण भी उल्टी होती है।

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

तुलसी का प्रयोग कर उल्टी पर रोक

  • तुलसी का रस निकालकर पीने से उल्टी  में बहुत जल्दी आराम होता है।
  • तुलसी की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
  • अगर बार-बार उल्टी आ रही हो, तो प्याज के रस में शहद मिलाकर पिएं।

पानी से उल्टी की रोकथाम

  • बार-बार उल्टी आने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस कारण और ज्यादा उल्टियां आनी शुरू हो जाती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ लें। इसमें चीनी और नमक मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद पीते रहें।
  • अगर आप पानी उबालकर ठंडा करके पिएंगे तो यह फायदेमंद रहेगा। उल्टी रोकने और शरीर में पानी की कमी ना होने देने का यह तरीका सबसे सस्ता है। इसको आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। इससे आपकी उल्टी रुक जाएगी।

काली मिर्च से उल्टी पर रोक

  • अगर जी मिचला रहा है, या उल्टी आ रही है, तो चार दाने काली मिर्च लेकर चूसें। उल्टी में आराम मिलता है।
  • 5-6 काली मिर्च लेकर करेले के पत्ते के रस में मिला लें। इसे पीने से भी उल्टी बंद हो जाती है।

उल्टी को रोकने के लिए लौंग का इस्तेमाल

  • लौंग भी उल्टी रोकने में बहुत मदद करता है। लौंग को चूस सकते हैं।
  • लौंग और दालचीनी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
  • ढाई सौ ग्राम पानी में 5 लौंग डालकर काढ़ा बनाएं। जब काढ़ा आधा रह जाए, तब इसमें थोड़ी सी मिश्री, या चीनी मिलाकर उल्टी वाले रोगी को पिलाएं। इससे उल्टी आनी बंद हो जाएगी। इसका प्रयोग दिन में तीन चार बार करें। लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो आपके पाचन को बेहतर करके उल्टी से छुटकारा दिलाता है।

उल्टी को रोकने का घरेलू इलाज अदरक से

  • अदरक और नींबू के रस की मात्रा बराबर मात्रा में डालकर रस तैयार कर लें। यह उल्टी का घरेलू इलाज है। अदरक में anti-emitic गुण होता है, जो पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  • अदरक और प्याज का रस एक चम्मच मिलाकर पिएं। इससे उल्टी में लाभ होता है।
  • एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा-सा सेंधा नमक, और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से भी उल्टी आनी बंद हो जाती है

उल्टी को रोकने का घरेलू उपचार नीम से

  • 20 ग्राम नीम के कोमल पत्ते लेकर पीस लें। इसे एक गिलास पानी में डालें। इसे थोड़ा-थोड़ा करके थोड़ी-थोड़ी देर बाद पीने से हर एक प्रकार की उल्टी बंद हो जाती है।
  • नीम की छाल का रस निकालकर शहद के साथ पीने से भी उल्टी में बहुत आराम मिलता है। इनमें से आप किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं।

कलौंजी का उपयोग कर उल्टी का इलाज

आधा चम्मच कलौंजी का तेल, आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर उल्टी वाले रोगी को पिलाएं। इसका प्रयोग सुबह-शाम दोनों वक्त कर सकते हैं।

अनार के सेवन से उल्टी का इलाज

  • अनार का रस निकालकर पिलाने से गर्भवती महिलाओं की उल्टी बंद हो जाती है।
  • अनार के दानों को पीस लें। इसमें थोड़ी-सी काली मिर्च और नमक मिलाकर खाने से बहुत ही लाभ मिलता है, और घबराहट भी दूर हो जाती है।
Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply