You are currently viewing Gallstone (पित्ताशय की पथरी) के घरेलू उपाय
Gallstone (पित्ताशय की पथरी) के घरेलू उपाय

Gallstone (पित्ताशय की पथरी) के घरेलू उपाय

लोगों की गलत खान-पान के कारण और अनियमित जीवनशैली के कारण गॉल्स्टोन की प्रॉब्लम हो जाती है। जब पित्ते में हमारे खाने के कुछ कठोर अंश रह जाते है जो पचते नहीं, धीरे -धीरे ये आंच ही स्टोन का रूप ले लेती है जिसके कारण हमें बहुत तकलीफ होती है। इसका  कारण फायबर की कमी का होना होता है, अपनी जीवनशैली को नियमित रूप से और नियमित आहार के सेवन से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। 

Gallstone को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं –

  1. निम्बू के सेवन से – निम्बू के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता हैं, इसका रस कैलोस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है इसका लिए  लेमन जूस को पिया जा सकता है, और इसके आलावा ऑलिव आयल में नीबू का रस और लहसुन का रस समान मात्रा में लेके इसका सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से बहुत आराम मिलता है। 
  2. पुदीने का सेवन – पुदीने के रोजाना सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है, इसके लिए पुदीने की चाय, इसके तेल के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या दूर होती है। इसके इलावा पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर उसमे शहद मिलाकर सेवन करने से भी इस बीमारी से छुटकारा मिलता है, और पुदीने के पत्तों को चबाने से भी आराम मिलता है। 
  3. चुकंदर, गाजर और खीरे का जूस-चुकंदर, गाजर और  खीरे के जूस के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या दूर होती है; इसके लिए इन तीनो जूसों को एक समान मात्रा में मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है। 
  4. नाशपाती के सेवन से – इसके लिए आधे कप गुनगुने पानी में आधा कप नाशपाती का जूस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से गॉल्स्टोन की समस्या दूर होती है। 
  5. कुकरौंधा के सेवन से – इसके लिए कुकरोंदा को सलाद के रूप या इसकी चाय बनाकर पीने से गॉल्स्टोन की समस्या दूर होती है, इसके इलावा इसके पत्तों को पानी में उबालकर फिर उसमे थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से इस समस्या से राहत मिलती है। 
  6. सेब का सेवन – इसके लिए सेब के जूस में एक चमच सेब का सिरका मिलाकर पीने से गॉल्स्टोन की समस्या दूर हो जाती है। इसका रोज सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। 
  7. पत्थरचट्टा का सेवन – पत्थरचट्टा के पत्तों के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है इसके पत्तों को चबाने से किडनी स्टोन के साथ -साथ गॉल्स्टोन को भी ठीक किया जा सकता है। 
  8. कुलथ की दाल – इसके लिए रात को सोने से पहले कुल्थ की दाल को भिगोकर, सुबह इसकी दाल बनाकर खाने से गॉल्स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  9. लाल शिमला मिर्च – शिमला मिर्च के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या दूर होती है, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। 
  10. साबुत अनाज का सेवन – इसमें फायबर भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं जोकि  कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को बढ़ने से रोकता है इसलिए साबुत अनाज के सेवन से गॉल्स्टोन की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  11. अधिक पानी का सेवन – इसके लिए हमें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए हमे रोज आठ या दस गिलास पानी पीना चाहिए, इससे हमारे शरीर के फालतू के अंश को आसानी से बाहर निकाल सकते है जिससे इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है। 
  12. योग और व्यायाम – इसके लिए हैं नियमित रूप से योग करनी चाहिए, योग जैसेकि कपालभाति, अनुलोम-बिलोम करने से पाचन क्रिया स्ट्रांग होती है और गॉल्स्टोन की समस्या को दूर करने में मदद करती है। 

तो हम कह सकते हैं किइन घरेलू उपायों कि मदद से हम गॉल्स्टोन कि समस्या को दूर कर सकते हैं, इसके इलावा अगर हम अपनी जीवनशैली को सही कर लें तो इन समस्यायों से बचा जा सकता है, इसके इलावा हमें नियमित रूप से संतुलित आहार और नियमित रु से योग और व्यायाम करना चाहिए इससे हमारे शरीर कि मासपेशियां मजबूत होती है और पाचन तंत्र दरुस्त रहता है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply