You are currently viewing Food Poisoning की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

Food Poisoning की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

कई बार गलत खान -पान के के कारण हमें इस समस्या का सामना करना पड़ता है, ये समस्या किसी को भी हो सकती है और किसी भी मौसम में भी। इसके कारण पेट में दर्द होने लगता है, लूज़ मोशन की समस्या होने लगती है जिसके कारण हमें हमें बहुत दिक़्कत का समना करना पड़ता है। इस समस्या के होने के कई कारण हो सकते है जैसेकि बाहर के खाने से, साफ-सफाई में कमी और भूख से अधिक भोजन करने के कारण  फूड पॉइजनिंग की समस्या का  सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है – 

  1. नींबू का सेवन करने से – नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग के कारण होने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते  हैं। इसके लिए  खाली पेट नींबू-पानी बनाकर या चाहें तो गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पिया जा सकता है ,इससे आराम मिलता है। 
  2. सेब के सिरके का सेवन करने से – सेब के सिरके में मेटाबालिज्म को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते  हैं। इसलिए  खाली पेट इसका सेवन करने पर ये पोइज़निंग बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आराम मिलता है। 
  3. तुलसी का सेवन करने से – तुलसी में  रोगाणुरोधी गुण होने के कारण ये बेक्टेरिअ आदि  जीवों से लड़ने में मदद करते  हैं। इसलिए तुलसी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता  हैं। इसके लिए एक कटोरी दही में तुलसी की पत्तियां, कालीमिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर सेवन करना चाहिए इसके अलावा पानी व चाय में भी तुलसी की पत्तियां डालकर पिया जा सकता हैं।
  4. दही के सेवन से – दही एक एंटीबायोटिक है, इसमें थोड़ा सा काला नमक डालकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से पोइज़निंग बेक्टेरिअ को खत्म करने में मदद मिलती है और ये पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है।
  5. लहसन के सेवन से – लहसन में एंटी फंगल गुण होते हैं, इसलिए  सुबह खाली पेट लहसन की कच्ची कलियां पानी के साथ खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 
  6. विटामिन-सी युक्‍त भोजन के सेवन से – इस समस्या को दूर करने के लिए हमें विटामिन-सी युक्‍त भोजन का सेवन करना चाहिए क्योंकि इस  में  भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं जो  पेट में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करते  हैं और पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए हमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी युक्‍त फ्रूट्स जैसे- अनानास, पपीता, संतरा, पाइनएप्‍पल, मोसंबी, स्‍ट्रॉबेरी आदि का सेवन करना चाहिए। 
  7. अदरक और शहद का सेवन – इसके लिए एक कप  पानी में अदरक को उबाल लेना चाहिए, इसके बाद उसे हल्का गुनगुना होने पर उसमे शहद मिलके सेवन करने से फ़ूड पोइज़निंग कि समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा अदरक को शहद में मिलाकर खाने से भी राहत मिलती है। 
  8. एसेंशियल ऑयल के सेवन से – इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक-दो बूंद थाइम या धनिया का एसेंशियल ऑयल मिलाकर पीने से भी इस समस्या से राहत मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल पाए जाते है जो पोइज़निंग बेक्टेरिअ को खत्म करने में मदद करते है। 
  9. ताज़े फल और हरी सब्जियों के सेवन से – हमें अपने खान -पान का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, जितना हो सके हमें जंक फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि ताज़ा फल और हरी सब्जियों को अच्छे से साफ़ करके इसका सेवन करना चाहिए। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से फ़ूड पोइज़निंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमें साफ सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए,जब भी खाना खाएं तब अपने हाथ अच्छे से साबुन से धोने चाहिए और खाना भी साफ होना चाहिए उस पर मखी या कोई और कीट पतंगें न हो। हमें नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply