You are currently viewing Fatigue (थकान) की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय
Fatigue (थकान) की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

Fatigue (थकान) की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खान -पान पे सही से ध्यान नहीं दे पाते, जिसके कारण हमें Fatigue की प्रॉब्लम होने लगती है। हमारे शरीर को सही पोषण न मिलने से कमजोरी का अहसास होने लगता है, शरीर थका हुआ महसूस होता है, शरीर में दर्द रहता है आदि। हमें इस समस्या का समय पर इलाज कर लेना चाहिए, इस समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. दालचीनी का सेवन – इसके लिए दालचीनी के पाउडर में शहद मिलाकर सेवन करने से थकान की समस्या दूर होती है, इससे इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। 
  2. अंकुरित दालें – इसके लिए रात को सोने से पहले काले चने,मुंग दाल, को पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह को पानी निकालकर दालों को अंकुरित करने के लिए एक साफ़ कपड़े में बांध दे,अंकुरित होने पर इनका सेवन करें, इसके इलावा किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह उसके पानी का सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है। 
  3. सोयाबीन का सेवन – थकान और कमजोरी दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन करना चाहिए, सोयाबीन की सब्जी या इसके दूध के सेवन से बहुत फायदा होता  है। 
  4. गोभी का सेवन – गोभी के सेवन से हमारे शरीर को शक्ति और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए फूलगोभी, या पत्तागोभी कोई भी इस्तेमाल कर सकते है, इसका सुप बनाकर भी पिया जा सकता है। 
  5. गाजर का सेवन – इसके लिए गाजर को कच्ची या इसका जुड़ बनाकर सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और थकान की समस्या भी दूर हो जाती है। 
  6. जायफल,जावित्री,और अश्वगंधा के चूर्ण का सेवन – इसके लिए इसका सेवन दूध के साथ करने से शरीर को कमजोरी और थकान दूर होती है क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। 
  7. खूब सारा पानी पीने से – कई बार पानी की कमी के कारण शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है, इसके लिए हमें खूब सारा पानी पीना चाहिए। 
  8. खजूर का सेवन – इसके लिए खजूर को पानी में भिगोकर सुबह इसे क्रश करके खाने से कमजोरी और थकान दूर होती है, इसके इलावा दूध के साथ भी खाया जा सकता है। 
  9. पौष्टिक आहार का सेवन – हमें हमेश ताज़े फलों और ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, इनका  नियमित रूप से सेवन करने कमजोरी और थकान की समस्या दूर होती है। 
  10. गर्म पानी से नहाने से – इसके लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए, इसके आलावा रात को सोने से पहले गर्म पानी में अपने पैर डुबाकर रखने से ठान की समस्या दूर होती है। 
  11. हल्दी का सेवन – इसके लिए दूध में हल्दी मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है, इससे कमजोरी दूर होती और थकान की समस्या भी दूर होती है। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से हम थकान की समस्या को ठीक कर सकते हैं ,इसके इलावा हमें नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार खाना चाहिए और मॉर्निंग वाक करनी चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए, फलों का जो और सब्जियों का सुप पीने से और  ड्राई फ्रूट्स का  सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारे शरीर की कमजोरी दूर होती है और थकान की समस्या भी दूर होती है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply