You are currently viewing Dengue को दूर करने के घरेलू उपाय
Dengue को दूर करने के घरेलू उपाय

Dengue को दूर करने के घरेलू उपाय

डेंगू बुखार डेंगू मच्छरों के काटने के कारण होती है, डेंगू वायरस में  बुखार होने के कारण  प्लेटलेट्स कम होने लगते है। डेंगू बुखार में  सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है।  डेंगू के मछरों से बचने के लिए हमें अपने  घर के आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए, अपने कूलर को प्रॉपर साफ़ करते रहन चाहिए।

बच्चों को भी पूरे बाजू के कपड़े पहनाने चाहिए  और रात को सोते वक्त मच्छरदानी काइस्तेमाल करना चाहिए। डेंगू बुखार को दूर करने के घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. पपीते का सेवन – पपीते के सेवन से डेंगू के बुखार को दूर किया जा सकता है, इसके लिए पपीते के पत्तों का जूस बनाकर पी सकते है, इसका सेवन करने से थकान, बुखार को कम किया जा सकता है। 
  2. तुलसी का सेवन – तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते है जो डेंगू के बुखार को दूर करने में मदद करते है। इसके लिए हमे तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसमे थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से डेंगू से बचा जा सकता है, इसके इलावा तुलसी के पत्तों को चाय बनाकर, या इसके पत्तों को चबाने से भी फायदा होता है। 
  3. मेथी के पत्ते – इसके लिए मेथी के पत्तों की चाय बनाकर,या इसके पत्तों को पानी में भिगोकर उस पानी का सेवन करने से, या फिर मेथी के पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से डेंगू के बुखार से राहत मिलती है। 
  4. नारियाल पानी का सेवन – नारियाल के पानी के सेवन से डेंगू बुखार को ठीक किया जा सकता है, इसके लिए हमें नियमित रूप से ताज़ा नारियाल पानी पीना चाहिए।
  5. हल्दी का सेवन – नियमित रूप से हल्दी के सेवन से डेंगू बुखार को ठीक किया जा सकता है, इसके लिए दूध में हल्दी मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है,इससे जोड़ों के दर्द,सिरदर्द,बुखार से राहत मिलती है। 
  6. गोल्डनसील – ये एक हर्व है जो नॉर्थ अमेरिका में पायी जाती है, इसके सेवन से डेंगू के बुखार को जल्दी ठीक किया जा सकता है, इसका इस्तेमाल इस हर्व का जूस बनाकर या इसे पीसकर चबाकर किया जा सकता है। 
  7. काली मिर्च – इसके लिए तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाते समय उसमे काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करने से डेंगू के बुखार को ठीक किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते है जो हमारी रोग-प्रतिरोधी शक्ति को बढ़ती है। 
  8. साफ-सफाई – हमें अपने घर और आस-पास कि साफ सफाई कि ध्यान देना चाहिए, ध्यान रखना चाहिए कि कहीं पानी न खड़ा हो, इसके कारण मछर पनप सकते है। 
  9. पौष्टिक आहार – हमें ताज़ा फल और ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारी रोग-प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। 
  10. अनारका सेवन – डेंगू बुखार के कारण  शरीर में खून  की कमी और कमजोरी हो जाती है, इसे दूर करने के लिए, अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में विटामिन ई, सी, ए और फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते है जो शरीर में लाल रक्त कणों को बढ़ाते है और हमारे शरीर कि खून कि कमी को दूर करते है। 
  11. गि‍लोय का सेवन – डेंगू के बुखार में गिलोय का सेवन बहुत ही लाभकारी है, इसके लिए हमें गि‍लोय काढ़ा बनाकर पीने से, इसका जूस पीने से या फिर इसकी गोलिआं बनाकर खाने से बहुत लाभ मिलता है।  इसके सेवन से लाल रक्त कणो को बढ़ाया जा सकता है  और इससे रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
  12. बकरी का दूध का सेवन – डेंगू बुखार में  बकरी के दूध का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। बकरी के दूध को बिना गर्म किये ही पीना चाहिए इससे बहुत आराम मिलता है। 
  13. जवारे का रस का सेवन – इसके सेवन से  खून में प्लेटलेट्स तेज़ी से बढ़ते है और ये  रोग -प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती  है। प्रतिदिन इसका सेवन  करने से डेंगू बुखार से जल्दी राहत मिलती है। 
  14. सूप- बुखार होने के कारण कम भूख लगती है इसलिए खाने के साथ-साथ जूस भी पीना जरूरी है ।  इसके अलावा दलिया का सेवन करना चाहिए इससे  पाचन तंत्र ठीक रहता है।  

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद से डेंगू बुखार को दूर किया जा सकता है। हमें अपने घर कि और आसपास की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए ,और नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए इसके अलावा अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए या फिर जूस। तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए और गिलोय का भी ,इसके सेवन से हर प्रकार का बुखार ठीक हो जाता है। 

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply