You are currently viewing Chest Pain (सीने में दर्द)को दूर करने के घरेलू उपाय
Chest Pain (सीने में दर्द)को दूर करने के घरेलू उपाय

Chest Pain (सीने में दर्द)को दूर करने के घरेलू उपाय

आजकल की बिज़ी लाइफ और गलत खान -पान के कारण कई बार Chest pain की प्रॉब्लम हो जाती है, अगर किसी को हल्की सी भी चेस्ट पैन हो तो वे ये सोच कर डर  जाता है कि कहीं  ये heart attack न  हो, कई बार एसिडिटी के कारण, गैस के कारण भी चेस्ट पैन हो सकती है कई बार मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी पैन हो सकती है।

सीने में दर्द चाहे किसी भी बजह से हो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए बल्कि इसका समय से उपचार कर लें चाहिए, सीने में होने वाले दर्द को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. बादाम का सेवन – कई बार सीने में दर्द  एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स के कारण होता है, इस समस्या को दूर करने के लिए बादाम के पाउडर को दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए, इससे दर्द से राहत मिलती है। 
  2. गर्म चीजों के सेवन से – कई बार गैस कि समस्या हो जाती है, इसे दूर करने के लिए गर्म पानी पीना चाहिए, इससे काफी आराम मिलता है इसलिए हमे अधिक मात्रा में पीने कि चीजों का सेवन करना चाहिए इससे सीने के दर्द से राहत मिलती है। 
  3. लहसुन का सेवन – इसके लिए एक गिलास गर्म दूध के साथ लहसुन को खा सकते है इसके इलावा एक कप गुनगुने पानी में लहसुन के रस कि कुछ बूंदें मिलाकर सेवन करने से दर्द से आराम मिलता है और लहसुन को कच्चा भी खा सकते है। 
  4. सेब का सिरका – सेब के सिरके के सेवन से भी सीने के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से एसिडिटी कि समस्या को दूर किया जा सकता है, ये पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। 
  5. हल्दी का सेवन – इसके लिए रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से सीने में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते है जो दर्द को दूर करने में मदद करता है। 
  6. बेकिंग सोडा – इसके लिए गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से सीने में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है, इसके सेवन से पेट में बने एसिड को कमकरने में मदद करता है और दर्द से भी राहत मिलती है।
  7. कोल्ड पैक्स – सीने में दर्द कई बार मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकता है, इसे ठीक करने के कोल्ड पैक्स को अपने दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द को ठीक किया जा सकता है, इसके इस्तेमाल से सूजन भी कम होती है।
  8. सीधे लेटना – अगर सीने में दर्द हो रहा हो तो बेड पर सीधे लेटने से आराम मिलता है इसके लिए अपने सर के निचे एक सॉफ्ट पिलो को रखकर सोएं। शरीर के हिसाब से सर थोड़ा सा ऊपर रखने से दर्द से आराम मिलता है। 
  9. मूलेठी का सेवन – मुलेठी के सेवन से  गले में होने वाली खराश को दूर किया जा सकता है इसके आलावा इसे चूसने से सीने में होने वाले दर्द को को भी दूर करता है और ये पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। 
  10. मेथी दाने – इसके लिए मेथी दाने को रात को सोने से पहले पानी में भिगों दें और सुबह उस पानी का सेवन करने से सीने में होने वाली जलन और दर्द को दूर किया जा सकता है, इससे कलेस्ट्रॉल भी सही रहता है। 
  11. तुलसी का सेवन – तुलसी के सेवन से हर प्रकार का रोग दूरहोता है, रोज सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से सीने में होने वाली दर्द को दूर किया जा सकता है, ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करती है। 
  12. योग और व्यायाम – नियमित रूप से योग और व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, सुबह की सैर करनी चाहिए, ये हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। 
  13. लाल मिर्च का सेवन – इसके लिए जूस में एक चमच लाल मिर्च मिलाकर पीने से सीने में होने वाले दर्द को ठीक किया जा सकता है। लाल मिर्च में कैप्साइसिन, एक तरह का फाइटोकेमिकल होता है जो सीने में होने वाले दर्द को ठीक करने में मदद करता है। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों कि मदद से चेस्ट पैन को दूर किया जा सकता है, इसके आलावा अपने खान -पान और रहन-सहन को सही रखना चाहिए, हमेशा नियमित रूप से संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करना चाहिए।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply