You are currently viewing शिशुओं की बीमारियों से बचने के घरेलू उपाय
शिशुओं की बीमारियों से बचने के घरेलू उपाय

शिशुओं की बीमारियों से बचने के घरेलू उपाय

 घमोरिओ की समस्या एक आम समस्या है ये समस्या गर्मी के कारण होती है, गर्मी के कारण बच्चों के शरीर पर लाल रंग के दाने से हो जाते है,कई बार इन्हे हाथ लगाने से दर्द होता है इस समस्या से बचने के लिए हमें ठंडक की जरूरत होती है, कई बार बड़ों को भी इस समस्या का  सामना करना पड़ता है। कई बार ये घमोरिअ बच्चों की उंगलियों में भी हो जाती है। घमोरियों से बचने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार है –

  1. बर्फ के इस्तेमाल से – गर्मी में घमौरियों से बचने के लिए हमें बर्फ को अपने शरीर पर लगाना है इससे आराम मिलता है। 
  2. चंदन पाउडर के इस्तेमाल से – इसके लिए हमें चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लेना है फिर इसे शरीर पर मल लें ,इससे आराम मिलता है। 
  3. मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से – इसके लिए हमें मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बना लें फिर इसे शरीर पर लगा लें ,इससे ठंडक मिलती है, घमौरियों से राहत मिलती है। 
  4. खीरे के इस्तेमाल से – इसके लिए खीरे को पतली स्लाइस में काट कर स्क्रीन पर रखने से राहत मिलती है। 
  5. एलोवेरा के इस्तेमाल से – इसके लिए एलोवेरा के जेल को आराम से घमौरियों पर लगाने से आराम मिलता है। 
  6. नीम  के पत्तों के इस्तेमाल से – नीम के पत्तों को बच्चों के नहाने वाले पानी में डाल कर इस पानी से बच्चे को नहलाने से बीमारियां ठीक होती है ,इसके अलावा इसका पेस्ट बनाकर लगाने से आराम मिलता है। 
  7. बच्चों को सूती कपड़े पहनाये – गर्मी में बच्चों को कम और सूती कपड़े ही पहनाये, सूती कपड़े गर्मी को सोख लेते हैं और ठंडक का अहसास कराते हैं। 
  8. ठंडे पानी से नहाना – बच्चे को ठंडे पानी से नहाना चाहिए, नहाते समय साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बच्चों के नहाने का पानी रूम  टेम्परेचर जितना ठंडा होना चाहिए। 
  9. शहद के इस्तेमाल – घमोरियों पर शहद लगाने से आराम मिलता है। बच्चों को नहाने से कुछ देर पहले शहद लगाकर फिर नहाना चाहिए। 
  10. कैमोमाइल तेल के इस्तेमाल से – इसके लिए  कैमोमाइल के तेल की  दो बुँदे नारियल के तेल  में मिलाकर घमोरियों पर लगा सकते हैं ,इससे आराम मिलता है। इससे सूजन कम होती है। 
  11. बेसन के इस्तेमाल से –  बेसन में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर उसे लगाने से घमोरियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  12. अधिक पानी का सेवन – जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। नियमित रूप से फलों के जूस का सेवन करना चाहिए और जितना हो सके ठंडी जगह पर रहना चाहिए। 
  13. धनिए के इस्तेमाल से – धनिये का पेस्ट बनाकर घमौरियों पर लगाने से भी राहत मिलती है। 

तो हम कह सकते है कि गर्मी के कारण घमोरियों कि समस्या हो जाती है, ये बहुत ही चुबती है इसे ठीक करने के लिए हमें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और ठंडी जगह पर रहना चाहिए, इससे आराम मिलता है, ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए, और इसके अलावा हमें ऊपर दिए घरेलू उपायों को अपनाकर इस घमोरिओं की समस्या से बचा जा सकता है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply