You are currently viewing पीलिया (Jaundice)से बचने के घरेलू उपाय
पीलिया (Jaundice)से बचने के घरेलू उपाय

पीलिया (Jaundice)से बचने के घरेलू उपाय

आमतौर से पीलिया  नवजात शिशुओं में होती है इसमें बच्चे की स्किन पिली दिखाई देती है, इसमें आँखों का रंग भी पीला हो जाता है। कई बार ये बीमारी बड़ों को भी हो जाती है, अगर इसका समय से इलाज न किया जाये तो ये काफी हानिकारक होता है इस बीमारी से बचने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार हैं 

1. गन्ने के सेवन से – गन्ने के रस के सेवन से पीलिया से आराम मिलता है। गन्ने के रस में थोड़ा सा चुना मिलाकर पीने से पीलिया से राहत मिलती है। 

2. हल्दी के सेवन से – इसके लिए हल्दी को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पीलिया की समस्या दूर होती है। हल्दी एक कुदरती दवाई है इसके सेवन शरीर में रोग -प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। 

3. टमाटर के सेवन से –  टमाटर के सेवन से भी पीलिया से राहत मिलती है। इसके लिए हमें सुबह खाली पेट टमाटर के रस का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा अगर खाने में दिक्कत होती है तो टमाटर को पानी में उबाल लें फिर इसका छिलका उतार  कर इसका  सेवन कर सकते है। 

4. धनिये के सेवन से – धनिये के सेवन से पीलिया की समस्या से राहत पा सकते हैं। रात को सोने से पहले धनिया को पानी में भिगो दें, फिर सुबह इसके पानी को अपने खाना बनाने में इस्तेमाल कर सकते है जैसे आटा गूंथते हुए, सब्जी में इस पानी का प्रयोग करने से पीलिया की समस्या को दूर किया जा सकता है।

5. दहीं के सेवन से –  दहीं में एन्टीबैक्टेरिअ के गुण होते  है जो कि हमारी रोग -प्रतिरोधिक शक्त को बढ़ते है। इसलिए हमे दहीं का सेवन रोज करना चाहिए। 

6. नारियल के पानी का सेवन –  इसके सेवन  से पीलिया को दूर करने में मदद मिलती है, नारियल का पानी हमारे लिए बहुत उपयोगी है। 

7. गिलोय का सेवन – हर रोज सुबह गिलोय के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से पीलिया से ठीक होने में मदद मिलती है। 

8. पपीते के सेवन से – इसके लिए हमें कच्चे पपीते की सब्जी बिना मसाला मिलाएं बनानी चाहिए और पक्के पपीते का सेवन करने से पीलिया को दूर किया जा सकता है। 

9. प्याज के सेवन से – प्याज के सेवन से भी पीलिया के रोग से निजात पा सकते है, इसके लिए हमें प्याज के छोटे -छोटे टुकड़ों को एक ज़ार में डालले, फिर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक, काली मिर्च और निम्बू के रस को इतना मिलायो कि इसमें प्याज  पूरी तरह डूब जाएँ, फिर इसका रोज सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा। 

10. मूली के सेवन से – इसके लिए मूली के पत्तों का रस निकाल कर उसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें या फिर मूली को इसके पत्तों के साथ ही उसका रस निकाल लें फिर इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर इसका सेवन करने से पीलिया की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

11. तुलसी के पत्तों के सेवन से – इसके लिए हमें तुलसी के पत्तों को रोज चबा कर खाना चाहिए या फिर तुलसी के रस का सेवन करने से पीलिया से छुटकारा मिलता है। 

12. फिटकरी के सेवन से – इसके लिए फिटकरी को भून लें जब ये फूल जाये तो इसे पीस लें और रोज सुबह एक चम्मच इसका सेवन करने से पीलिया से छुटकारा मिलता है। 

13. ताज़े फलों का सेवन करने से –  हमें ताज़ा फलों का सेवन करना चाहिए और इसके जूस को पीना चाहिए। जैसे कि निम्बू, संतरा, मौसमी आदि। 

14. साफ और शुद्ध खाना – खाना बनाते समय साफ -सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए, हमें हाथों को धोकर खान बनाना और  खाना  चाहिए। अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए, पानी साफ और स्वछ होना चाहिए। हमें खाना थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए, ताकि उसे हम अच्छे से पचा सकें। 

15. योग और  व्यायाम – हमें सुबह उठकर नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए। योग में हमें भुजंगासन, शवासन आदि करने से आराम मिलता है। इसके अलावा हमें ज्यादा शारीरिक गतिविधि से बचना चाहिए, हो सके तो ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए। क्योंकि इस बीमारी से शारीरिक कमजोरी होती है। 

तो हम कह सकते है कि पीलिया की बीमारी साफ -सफाई न रखने के कारण हो सकती है इसलिए हमे इसका ध्यान रखना चाहिए। नवजात बच्चों में ये बीमारी उनकी इम्युनिटी कमजोर होने के कारण होती है, पर बड़ों को ये घरेलू उपाए अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

हमेश ताज़े और साफ फलों का सेवन करना चाहिए और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और साथ ही खूब पानी पीना चाहिए और नियमित रूप से योग करनी चाहिए।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply