You are currently viewing अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मनाने गए मलाईका अरोरा के साथ

अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन मनाने गए मलाईका अरोरा के साथ

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोरा ने अपने रिलेशनशिप पब्लिक में डिक्लेअर कर दिया है जब दोनों ने अर्जुन कपूर की फिल्म “मोस्ट वांटेड” की स्क्रीनिंग पर एक साथ पोज़ दिया| अब इन दोनों का रिलेशनशिप किसी से भी नहीं छुपा है हलाकि अर्जुन और मलाईका दोनों को कल रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है|

अर्जुन और मलाईका एयरपोर्ट एक साथ एक कार में पहुंचे और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही कम्फर्टेबले महसूस कर रहे थे| मलाईका को लाल रंग के ट्रैक सूट में देखा गया और दूसरी और अर्जुन ने डेनिम की जीन्स में देखा गया|

अर्जुन कपूर 26 जून को 34 सालों के हो जायेंगे और अर्जुन और मलाईका किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन पर अर्जुन का जन्मदिन मनाएंगे| हलाकि सुनने में यह आया है की यह दोनों अर्जुन का जन्मदिन मनाने के लिए न्यू यॉर्क जा रहे हैं लेकिन जब तक जन्मदिन की फोटोज़ नहीं आती तब तक हमें इंतज़ार करना होगा|

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply