You are currently viewing हैजा (Cholera) से ठीक होने के घरेलू उपाय
हैजा (Cholera) से ठीक होने के घरेलू उपाय

हैजा (Cholera) से ठीक होने के घरेलू उपाय

हैजा  की बीमारी साफ-सफाई पर ठीक से ध्यान न देने से होती है। हेजा की समस्या छोटे बच्चों के आलावा बड़ों को भी हो सकती है। यह एक खतरनाक  बीमारी है, इस बीमारी के कारण दस्त, उलटी, बुखार, कमजोरी की समस्या हो जाती है  जिसके  कारण शरीर में पानी की कमी और कई पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है। इस बीमारी से बचने के घरेलू उपाय इस प्रकार है-

  1. अधिक मात्रा में पानी का सेवन – हैजा की बीमारी में अधिक मात्रा में पीने वाली चीजों का सेवन करने से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। जैसे नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ORS  का घोल, आदि पीते रहना चाहिए, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा निम्बो पानी में शहद या मिश्री  मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है। 
  2. दहीं का सेवन – दही का रोजाना सेवन करने से हैजा की बीमारी को दूर किया जा सकता है, इसके लिए दही में केला मिलाकर खाना चाहिए और इसके अलावा दही में काला नमक, मेथी पाउडर, जीरा पाउडर मिलाकर खाना चाहिए। 
  3. पुदीने का सेवन – इसके लिए पुदीने के पत्तों के रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर पीने से हैजा  की बीमारी को ठीक किया जा सकता है। इसके आलावा पुदीने के पत्तों को खाया भी जा सकता है। 
  4. प्याज का सेवन – इसके लिए प्याज के रस को थोड़ा सा गर्म करके उसमे थोड़ा सा नमक और पुदीने का रस मिलाकर पीने से हैजा रोग को ठीक किया जा सकता है। इसके इलावा प्याज को कच्चा भी खाया जा सकता है। इसके इलावा प्याज और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर सेवन करने से इस रोग को ठीक किया जा सकता है। 
  5. लहसुन का सेवन – इसके लिए लहसुन को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करने से हैजा रोग को ठीक किया जा सकता है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है, इसके सेवन से हैजा की समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता है। 
  6. आम के पत्तों से – आम के पत्तों से भी हैजा की बीमारी को ठीक किया जा सकता है, इसके लिए हमें आम के पत्तों को पानी में उबालकर उसे छान कर उस पानी का सेवन करना है इसका सेवन करने से हैजा की बीमारी ठीक होती है। और इसके इलावा कच्चे आम में थोड़ी सी दहीं मिलाकर सेवन करने से हैजा को जल्दी ठीक किया जा सकता है। 
  7. तुलसी के सेवन से – तुलसी के सेवन से हैजा की बीमारी को ठीक किया जा सकता है, इसके लिए तुलसी के पत्ते ,नीम के पत्ते ,कपूर और हींग को मिलाकर पीस लेने के बाद उनकी गोलियां बनाकर सुबह-शाम एक-एक गोली खाने से हैजा की बीमारी जल्दी ठीक होती है। 
  8. लाल मिर्च के सेवन से – लाल मिर्च के सेवन से भी हैजा को ठीक किया जा सकता है, इसके लिए लाल मिर्च के बीजों को अलग निकालकर पीस लें फिर उसमें शहद मिलाकर सेवन करने से हैजा की बीमारी को ठीक किया जा सकता है। 
  9. मिश्री के सेवन से – इसके लिए हमें एक गिलास नींबू पानी में पिसी हुयी मिश्री मिलाकर सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से हैजा की बीमारी को जल्दी ठीक किया जा सकता है। 
  10. कपूर के इस्तेमाल से – कपूर को किसी कपड़ें में बांधकर अपने पास रखने से किसी भी प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है, इसके इलावा कपूर को सुबह-शाम जलाने से भी हैजा की बिमारी को दूर किया जा सकता है।
  11. नमक और शक़्कर का सेवन – हैजा की बीमारी में अधिक मात्रा में पानी में नमक और शक़्कर को मिलाकर पीना चाहिए, इससे हैजा की समस्या से राहत मिलती है। कागजी निम्बू का सेवन रोज करने से हैजा की बीमारी को ठीक किया जा सकता है। 
  12. हल्दी का सेवन – इसके लिए निम्बू के रस में कच्ची हल्दी की गठी को भिगों दें, फिर इसके बाद इसका पेस्ट बनाकर रख लेना चाहिए फिर एक कप पानी में इस पेस्ट को और शहद को मिलाकर पीने से हैजा की बीमारी को जल्दी से ठीक किया जा सकता है। 
  13. लौंग के सेवन से – इसके लिए लौंग को पानी में उबालकर उस पानी को पीने से हैजा से राहत मिलती है। 
  14. पौष्टिक आहार का सेवन – हैजा की बीमारी को ठीक करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, ताज़े फलों और ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करने से इस बीमारी से जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है। हमें नियमित रूप से फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। और अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों की मदद  से हम हैजा की बीमारी को ठीक कर सकते है,पर इन घरेलू उपायों के अलावा हमें अपने खान-पान और साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान देना चाहिए, हैजा की समस्या में जितना हो सके, उतना पानी पीना चाहिए इससे हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply