You are currently viewing स्कर्वी (Scurvy) रोग को दूर करने के घरेलू उपाय
स्कर्वी (Scurvy) रोग को दूर करने के घरेलू उपाय

स्कर्वी (Scurvy) रोग को दूर करने के घरेलू उपाय

स्कर्वी  रोग एक विटामिन सी कि कमी के कारण होता है, ये रोग हमारे खान -पान से संबंधित है। इस रोग के कारण शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ जाती है। कई बार मसूड़ों में सूजन हो सकती है जो बाद में बढ़ कर अल्सर का रूप ले लेती है। अधिक तनाव के कारण भी ये रोग हो सकता है। इस रोग से बचने केकुछ घरेलू उपाय इस प्रकार है –

  1. हरी मिर्च का सेवन – हरी मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता  है। हरी मिर्च खाना स्कर्वी रोग से बचाने में मदद करता है। 
  2. कीवी का सेवन – कीवी में भी विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। कीवी का सेवन रोजाना करने से विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता  है। इसके सलाद को भी खाया जा सकता है। 
  3. आंवला का सेवन – आंवला में भी विटामिन सी होता है। आंवला की सूखी कैंडी या आंवला का रस का सेवन करने से भी स्कर्वी रोग को कम किया जा सकता है। इसके इलावा आंवले का मुरब्बा या कच्चा आंवला खाने से भी स्कर्वी रोग को ठीक किया जा सकता है। 
  4. अमचूर पाउडर का सेवन – कच्चे आम को सुखाकर, उसे पीसकर पाउडर बना कर  अपना खाना खाने से पहले, हर रोज एक छोटी चम्मच खाने से बहुत आराम मिलता है। यह भी शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है।
  5. स्ट्रॉबेरी का सेवन – स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। स्ट्रॉबेरी को सलाद, स्मूदी आदि किसी भी रूप में इसका सेवन करने से स्कर्वी रोग को ठीक करने में मदद  करता है।
  6. संतरा का सेवन – संतरा में एस्कॉर्बिक एसिड की भरपूर  मात्रा होती है। रोजाना सुबह संतरे का एक गिलास जूस पीने से बहुत फायदा होता है। इससे शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है और साथ ही अन्य पोषक तत्व भी होते है, जो शरीर को स्वस्थ बनाते है।
  7. नींबू का सेवन – नींबू में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में रोजाना नींबू का पानी पीना शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता  है। इसके इलावा नींबू के पानी में  शहद मिलाकर पीने से विटामिन सी कि कमी को पूरा किया जा सकता है, लेकिन नींबू पानी में चीनी कि बजाय शहद मिलाकर पीना चाहिए ।
  8. पपीता का सेवन – स्कर्वी रोग में पपीता का सेवन बहुत लाभदायक होता है, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और स्कर्वी रोग से बचाव होता है।
  9. अजवायन के फूल – स्कर्वी के उपचार के लिए अजवायन के फूल भी बहुत लाभदायक होते हैं। अजवायन के फूल में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी  होता है। 
  10. बेल का सेवन – (Wooden Apple) बेलफल में साइट्रिक एसिड और ओक्जेलिक गुण होते है। बेलफल का जूस  बनाकर पीने से या इसका गूदा निकालकर खाने से विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है, जिससे स्कर्वी रोग से बचाव किया जा सकता है। 
  11. ब्रोकली का सेवन – ब्रोकली में  विटामिन सी  भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से  विटामिन सी की कमी को पूरा करके शरीर को स्कर्वी रोग से बचाया जा सकता  है।
  12. शिमला मिर्च का सेवन – शिमला मिर्च में भी विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। पीली शिमला मिर्च में सबसे अधिक विटामिन सी होता है, इसके सेवन से स्कर्वी रोग को दूर किया जा सकता है। 
  13. पार्सले का सेवन – धनिया की तरह पार्सेले में भी विटामिन सी में भरपूर मात्रा में  होती है। स्कर्वी रोग से बचाव के लिए पार्सेले का सेवन करना चाहिए। 

तो हम कह सकते है कि इन घरेलू उपायों कि मदद से हम स्कर्वी रोग को दूर किया जा सकता है इन उपायों के इलावा हमें नियमित रूप से योग और नियमित रूप से विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करने से इस रोग से बचा जा सकता है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply