You are currently viewing बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के तरीके
बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के तरीके

बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के तरीके

बच्चों के अच्छे स्वस्थ के लिए उनकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हमें अपने बच्चों को ऐसा भोजन करवाना चाहिए जिससे उनकी हड्डियां मजबूत हो और इससे उनका स्वस्थ भी ठीक रहता है। एक उम्र के बाद बच्चों की हड्डियों की Growth होना कम हो जाता है  जिसके कारण समय के साथ हमारी हड्डियां कमजोर होती जाती हैं।

बच्चों की हड्डियां मजबूत करने के लिए उन्हें  कैल्शियम, विटामिन डी आदि भरपूर मात्रा में देना चाहिए और उन्हें हर समय कोई ना कोई Activity  में लगाकर रखना चाहिए। बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने के कुछ उपाय इस प्रकार है –

1. बच्चों को हाई-Calcium युक्त फूड दें – कैल्शियम एक ऐसा तत्व है जो स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए बहुत ही जरूरी है। यह Dairy Products , बीन्स, Nuts और बीजों और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है। इसके अलावा संतरे के रस या अनाज में पाया जाता है। इसलिए अपने बच्चों को कैल्शियम से भरपूर खाना खाने के लिए उत्साहित करना चाहिए। अपने बच्चों को बादाम, मक्खन, दूध ,दही आदि देना चाहिए। 

2. बच्चों को विटामिन डी दें – विटामिन डी शरीर को कैल्शियम को Absorb  करने में मदद करता है। लेकिन कई ऐसे बच्चे होते है जिन्हे विटामिन डी की कमी होती है जिनके कारण उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। कई बार बच्चों को अपने आहार में Proper विटामिन नहीं मिलता तो उन्हें इसकी Supplement देनी चाहिए।  

3. बच्चों को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करें – जितना अधिक हम उनका उपयोग करते हैं, हमारी मांसपेशियां मजबूत होती जाती हैं। बच्चों को  गतिविधियाँ जैसे चलना, दौड़ना, कूदना और चढ़ना आदि हड्डियों के निर्माण के लिए अच्छा है। बच्चे को हर दिन कम से कम एक घंटे की शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए, ऐसा करने से उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होई है। 

4.  विटामिन K  युक्त आहार का सेवन – विटामिन K  युक्त आहार के सेवन से Rickets and Osteoporosis जैसे हड्डियों के रोगों से प्रभावित होने की संभावना कम होती है। यह विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के साथ काम करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, पत्तागोभी, हरी Sprouts विटामिन के अच्छे स्रोत हैं। विटामिन K की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने बच्चे के आहार में कद्दू को शामिल कर सकते हैं।

5. मैगनीशियम का सेवन करने से – विटामिन के साथ, मैग्नीशियम का सेवन भी बच्चों की स्वस्थ हड्डियों के जरूरी है। बचपन में मैग्नीशियम का   सेवन कम होने के कारण भविष्य में Osteoporosis का खतरा हो सकता है। इसलिए बच्चों को कम उम्र में अनाज खाने की आदत बना देनी चाहिए , क्योंकि अनाज मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। मैग्नीशियम आमतौर पर हरी सब्जियों जैसे पालक, फूलगोभी ,सोयाबीन आदि में  पाया जाता है। इसके अलावा Peanut Butter, जो अक्सर बच्चों का पसंदीदा होता है और उन्हें आवश्यक मैग्नीशियम भी प्रदान कर सकता है।

तो हम कह सकते हैं कि पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन डी का सेवन करना चाहिए।ये बच्चों के स्वस्थ के लिए बहुत ही जरूरी है विटामिन डी और कैल्शियम के सेवन से उनकी हड्डियां मजबूत होंगी और बच्चे स्वस्थ भी रहेंगे।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply