You are currently viewing पथरी की समस्या से बचने के घरेलू उपाय
पथरी की समस्या से बचने के घरेलू उपाय

पथरी की समस्या से बचने के घरेलू उपाय

आजकल  की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खान-पान और रहने-सहने की गलत  आदतों के कारण उन्हें सेहत से संबंधित कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है, पथरी की समस्या भी एक बढ़ी समस्या है, अगर किसी को पथरी की समस्या हो जाएँ तो उसे बहुत दर्द सहन करना पड़ता है, और दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए आज हम कुछ घरेलू उपाए बतांएगे जिससे  आप घर की चीजों की मदद से इस दर्द से छुटकारा पा सकते है –

  1. आंवले का सेवन – इसके लिए आंवले के जूस को रोज सुबह पीना चाहिए या फिर एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करने से पथरी की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  2. खरबूजे  के बीजों का सेवन – इसके लिए हमें खरबूजे के बीजों को एक गिलास पानी में डाल दें और फि इसमें थोड़े से बढ़ी इलाइची के दाने, मिश्री डाल दें और सुबह इस पानी का सेवन करें और जो बाकि बचे बीज है उनको भी खा लें, इससे काफी फायदा होता है। 
  3. आम के पत्तों के सेवन से – इसके लिए ताज़े आम के पत्तों को छाया में सुखाकर इसका पाउडर बना लें, फिर इसका पानी के साथ सेवन करने से पथरी कीसमस्या से छुटकारा मिलता है। 
  4. नारियल पानी के सेवन से – नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने से पथरी की समस्या दूर होती है। 
  5. बादाम के सेवन से – हर रोज बादाम को चबा चबा कर खाने से पथरी की समस्या से राहत मिलती है। 
  6. छाछ पीने से – हर रोज छाछ पीने से भी पथरी की समस्या से  राहत मिलती है। 
  7. करेले के सेवन से – करेले के जूस के सेवन से पथरी की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  8. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन से –  हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, साग, चौलाई का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए , इसका सेवन करने से पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 
  9. निम्बू का सेवन – अधिक मात्रा में नींबू के पानी का सेवन करना चाहिए इससे पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है। हर रोज केले का सेवन करना चाहिए। 
  10. व्हीट ग्रास के सेवन से – इसके लिए व्हीटग्रास को पानी में उबाल लेना है फिर इसका  नियमित रूप से  सेवन करने  से पथरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा जों के आटे का सेवन करना चाहिए। 
  11. अनार के सेवन से – अनार के जूस या अनार के दानों को चबाने से पथरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 
  12. राजमा के सेवन से – राजमा में फाइबर होता है जो कि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, इसलिए राजमा को बनाने से पहले  जिस पानी  में भिगोया जाता है उस पानी को पीने से बहुत लाभ होता है। 
  13. योग और व्यायाम – नियमित रूप से योग और व्यायाम करना चाहिए। 
  14. पत्थरचट्टा पत्तों का सेवन – पत्थरचट्टा के पत्ते को अच्छे से धो लें फिर इसका सेवन करने से पथरी से राहत मिलती है। इसके लिए इसके पत्ते को पीसकर उसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें। 
  15. अधिक से अधिक पानी का सेवन – अधिक से अधिक पानी के सेवन से पथरी की समस्या से बचा जा सकता है, इसके लिए। 

    चाहें तो कोई भी जूस जैसे तरबूज, नींबू, अनार आदि  पि सकते है। 

    तो हम कह सकते है की हम पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते है, अगर हम इन घरेलू उपायों को अपनाएंगे।  इसके साथ ही हमें अपने खाने -पीने पर भी ध्यान देना चाहिए, हमेशा ताज़े फल और ताज़ी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, नियमित रूप से कसरत करनी चाहिए।
Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply