You are currently viewing दिल की बीमारी से बचने के घरेलू उपचार
दिल की बीमारी से बचने के घरेलू उपचार

दिल की बीमारी से बचने के घरेलू उपचार

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल बीमारी की समस्या आम और गंभीर  समस्या बन गयी है।  लोगों का अपने काम के प्रति रुझान होने के कारण उनमे तनाव, शार्ट -टेम्पर, होने लगता है और उनके दिल की धडक़ने कभी तेज, कभी कम होने लगती है, जिसके कारण उन्हें दिल की बीमारी की समस्या होना शुरू हो जाती है।

बिज़ी लाइफ होने के कारण लोगों का  खाने-पीने का ढंग सही नहीं हो पता और न ही वे इस बात पर ध्यान देते है, जिसके कारण उन्हें दिल से संबंधित रोग लग जाते है। दिल के रोगों से बचने के कुछ घरेलू उपाए इस प्रकार है 

  1. सरसो का तेल – हमें अपना खाना सरसों के तेल में पकाना चाहिए। 
  2. लहसुन का सेवन –  लहसुन की कलियों को कच्चा खाना चाहिए इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।  सर्दी में इसकी सब्जी बनाकर खाना चाहिए। 
  3. लौकी का सेवन – दिल के रोगों से बचने के लिए लौकी का सेवन करना फायदेमंद है, लौकी का जूस, इसकी सब्जी  बनाकर खाने से दिल की बीमारी की समस्या से बचा जा सकता है। 
  4. गाय का शुद्ध देसी घी का सेवन – हो सके तो गाय के शुद्ध देसी घी का सेवन करना चाहिए। देसी घी में थोड़ा सा बेल रस मिलाकर पीने से दिल में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। 
  5. हींग का सेवन –  हींग को भूनकर उसका चूर्ण बना लें। फिर उसमे  काला व स़फेद जीरा, अजवायन और सेंधा नमक मिला लें – इन सभी चीजों को  समान  मात्रा  में लेकर चूर्ण बनाएं और  हर रोज़ एक चमच इस  चूर्ण का सेवन करने से कुछ दिनों में ही हृदय का दर्द दूर हो जाता है। 
  6. शहद का सेवन – दिल के रोगों के लिए शहद का सेवन बहुत ही फायदेमंद है, एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीने से या एक चम्मच शहद खाने आराम मिलता है। अदरक में शहद मिलाकर खाने से काफी लाभ होता है। 
  7. हल्दी का सेवन – हमें हर रोज दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।  हल्दी का सेवन दिल के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  8. अनार का सेवन – अनार का सेवन करने से दिल के रोगों दूर किया जा सकता है। अनार के जूस में मिश्री डाल करपीने से दिल का दर्द दूर होता है। अनार के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल कर पीने से दिल की धड़कन सामान्य हो जाती है। 
  9. पालक और गाजर का सेवन – गाजर के जूस में पालक का जूस मिलाकर पीने से दिल के दर्द की समस्या दूर होती है। 
  10. मेथी का सेवन  – इसके लिए मेथी दाने को रात को एक गिलास पानी  में भिगो दें, सुबह इस पानी का सेवन करने से दिल के रोगों से बचा जा सकता है। 
  11. अलसी का सेवन – अलसी के भुने हुए बीज खा सकते है, अलसी के बीजों के सेवन से दिल के रोगों को दूर किया जा सकता है। 
  12. आंवले का  मुरब्बा  – आंवले के मुरब्बे के सेवन से दिल के रोगों से छुटकारा मिलता है, हमे प्रतिदिन आंवले का सेवन करना चाहिए, चाहें तो कच्चा आंवला भी खा सकते है। 
  13. योग और व्यायाम  – हमें अपने खाने-पीने के साथ-साथ व्यायाम और योग भी करना चाहिए, इससे हमारा शरीर फिट रहता है और दिल की बीमारी से दूर रहते है। 
  14. पौष्टिक आहार का सेवन – हमें हमेशा पौष्टिक आहार का ही सेवन करना चाहिए।  हमें अपने खाने में फैट और नमक की कम मात्रा इस्तेमाल करनी चाहिए, इसके इलावा ताज़े फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हमें फाइबर वाले खाने का सेवन करना चाहिए। जंक फ़ूड का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। 

 तो हम कह सकते हैं कि घर कि ही कुछ घरेलू चीजें अपनाकर हम इस दी कि बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हम नियमित रूप से व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन करें तो शायद किसी को ये समस्या हो ही न। हमें हरी पत्तेदार सब्जियां और ताज़े फलो का सेवन करना चाहिए।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply