You are currently viewing दांत में लगी Cavity को घर पर कैसे करें ठीक

दांत में लगी Cavity को घर पर कैसे करें ठीक

दांतों में कीड़े यानी कैविटी की समस्या (Tooth cavity) बच्चों में अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, बड़े भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। दांत में कीड़े तब लगते हैं, जब आप कुछ भी खाने के बाद सही से कुल्ला नहीं करते। भोजन के छोटे-छोटे कण दांतों के बीच फंसे रह जाते हैं, जिससे दांतों में cavity बन जाती है। अधिक मीठा खाने से भी बच्चों में यह समस्या होती है। यदि आपको भी कुछ ठंडा खाने-पीने से दांतों में झनझनाहट हो रही है, तो सावधान हो जाएं। कई बार कीड़े लगने के कारण भी यह समस्या होती है। जानें, दांतों में कीड़े लगने के कारण और इसे दूर करने के घरेलू नुस्खे

दांतों में कीड़े लगने के कारण

 मांस या चॉकलेट का टुकड़ा, चिपचिपे खाद्य पदार्थ दांतों पर चिपके रहने से भी ये सड़ सकते हैं।
– खाना खाने के बाद बिना brush किए सोने की आदत या फिर कुल्ला ना करना।
– अच्छी तरह से दांतों को ब्रश नहीं करना।

दांतों की कैविटी दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

1. नीम से दातुन करने से cavity की समस्या दूर होती है। आज भी गांव में लोग नीम से दातुन करते हैं, तभी उनके दांत काफी मजबूत होते हैं। दातुन से मसूड़ों और दांतों से संबंधित दूसरी समस्याएं भी नहीं होती हैं। नीम में मौजूद anti-microbial गुण दांतों में लगने वाले bacteria को मारते हैं।

2. लौंग खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। लौंग का तेल भी फायदेमंद होते हैं, खासकर दांतों की सेहत के लिए। जिस दांत में कीड़े लगे हुए हैं, वहां लौंग का तेल लगाएं। इससे दांतों में होने वाला दर्द भी दूर होगा। en-hexan नामक तत्व लौंग के तेल में होता है, जो cavity बनने नहीं देता है।

3. जैसा कि आप जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली चबाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन दांतों में कीड़े भी नहीं बनने देता है। इसमें anti-microbial गुण मौजूद होते हैं, जो cavity को दूर करने में सक्षम है। लहसुन चबाने से मसूड़ों की समस्या भी दूर होती है।

4. हल्दी का इस्तेमाल आप भोजन में करते हैं। सर्दी-जुकाम और किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को बचाय रखने के लिए हल्दी को दूध में डालकर पीते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हल्दी को आप मंजन की तरह भी यूज कर सकते हैं? हल्दी पाउडर को अपने ब्रश पर लगाकर, उससे दांतों को साफ करें। इसमें मौजूद anti-inflammatory और anti-microbial गुण दांतों में लगे कीड़ों को मारता है। साथ ही मसूड़ों में होने वाली सूजन की समस्या से भी आपको बचाता है।

Looking for Sarkari Govt. Job Click here

Leave a Reply